Top News: खबरें काम की... हूती हमलों से यमन-सऊदी में 58 की मौत
हूती हमलों से यमन-सऊदी में तबाही, 58 सैनिकों की मौत, कई घायल
खबरें काम की | top news:ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन और सऊदी अरब में बड़े हमले किए हैं। यमन के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले में 58 सैनिकों की मौत हुई। वहीं सऊदी अरब के नजरान में हमले के बाद 11 लोग घायल हुए और कई जगह आग लग गई।
थाईलैंड स्कूल फायरिंग: 14 साल के छात्र ने 8 लोगों को मारा
थाईलैंड में एक स्कूल फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। 14 वर्षीय छात्र ने पहले घर में दादा-दादी की हत्या की और फिर स्कूल पहुंचकर गोलियां चला दीं। हमले में शिक्षक और छात्रों समेत कई लोगों की मौत हुई, जबकि कई घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका में बर्थ टूरिज्म पर ट्रम्प का वार, नागरिकता नियम सख्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता के नियमों को सीमित करने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने बर्थ टूरिज्म रोकने के लिए नए आदेश जारी किए हैं। ट्रम्प का कहना है कि इस व्यवस्था का गलत इस्तेमाल हो रहा है, हालांकि पहले भी इस पर कानूनी चुनौती आ चुकी है।
PM मोदी की नए NDA सांसदों से मुलाकात, बोले- हम साथ खड़े हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के 45 नए लोकसभा सांसदों के साथ बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस मुलाकात में उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि गठबंधन एक परिवार की तरह है। बैठक में TMC और उद्धव गुट छोड़कर आए सांसद भी शामिल हुए। पीएम ने सभी के सम्मान की बात कही।
FCRA बिल पर सरकार सख्त, बोली- विदेशी दखल मंजूर नहीं
FCRA संशोधन विधेयक को लेकर भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशी फंडिंग से जुड़े नियम भारत का आंतरिक मामला हैं। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी सांसद की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने बिल को ईसाइयों पर हमला बताया था।
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं और कई हाईवे बंद किए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।
हेट स्पीच केस: महुआ मोइत्रा को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात...
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें हेट स्पीच केस में 15 अगस्त को थाने बुलाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल देने से मना कर दिया। मोइत्रा के वकील ने खुद ही याचिका वापस ले ली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
लोन रिकवरी: एक जनवरी 2027 से आएंगे EMI वसूली के नए नियम, जानें बदलाव
देश में लोन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही लोन रिकवरी को लेकर शिकायतें भी सामने आती रही हैं। अब RBI (Reserve Bank Of India) ने इस पूरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नया फ्रेमवर्क 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान निकाय चुनाव का बड़ा बजट: जयपुर सबसे महंगा, पाली किफ़ायती
राजस्थान निकाय चुनावों के लिए 29.65 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसमें 10 नगर निगमों को 10.32 करोड़ तथा पालिकाओं-परिषदों को 19.33 करोड़ मिलेंगे। 3.96 करोड़ खर्च के साथ जयपुर चुनाव सबसे महंगा होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
4 एसडीएम समेत 11 अफसरों ने किया नहर में भ्रष्टाचार, 24 करोड़ ज्यादा दिया मुआवजा
बिलासपुर की अरपा भैंसाझार नहर परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस नहर बनाने में जल संसाधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों के साथ मिलकर बेखौफ होकर मुआवजा बांटने में खुलेआम भ्रष्टाचार किया। इसमें कुछ लोगों को मुआवजे से 24 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाईकोर्ट में चलेगा ट्रायल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें शुरुआती स्तर पर ही चुनाव याचिका की सुनवाई रोकने की मांग की गई थी। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...