4 एसडीएम समेत 11 अफसरों ने किया नहर में भ्रष्टाचार, 24 करोड़ ज्यादा दिया मुआवजा
Arun Tiwari | Aug 07, 2026, 19:33 IST
अरपा भैंसाझार नहर घोटाला
छत्तीसगढ़ में राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की नहर खोद डाली। 11 अधिकारियों ने इस नहर प्रोजेक्ट में कुछ लोगों को मुआवजा में 24 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए। जो जमीन इस प्रोजेक्ट में नहीं आ रही थी उसका भी मुआवजा बना डाला।
समझें क्या है पूरा मामला
- बिलासपुर में खोदी भ्रष्टाचार की नहर
- राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की करतूत
- कुछ लोगों को कर दिया मालामाल
- मुआवजे से 24 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए
नहर में 24 करोड़ का घोटाला :
इसमें कुछ लोगों को मुआवजे से 24 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए। इसमें तीन तरह से भ्रष्टाचार किया गया। जो जमीन नहर के अलाइनमेंट में नहीं आ रही थी उस पर भी मुआवजा दे दिया गया।
कम जमीन को ज्यादा और असिंचित जमीन को सिंचित बताकर ज्यादा मुआवजा बांटा गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने माना कि नहर प्रोजेक्ट में इस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है। जिन लोगों के पास ज्यादा मुआवजा पहुंचा है उनसे अतिरिक्त राशि की वसूली की जाएगी।
इस तरह नियमों के उलट बांटा गया मुआवजा :
जो जमीन असिंचित थी उसे सिंचित बताया - 6 करोड़ 72 लाख रुपए
कम जमीन को ज्यादा बताया - 11 करोड़ 76 लाख रुपए
कुल राशि जो मुआवजे से ज्यादा दी गई - 23 करोड़ 94 लाख रुपए
अरपा भैंसाझार नहर घोटाला
इन अधिकारियों पर आरोप :
कीर्तिमान सिंह राठौर, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी, ईओडब्ल्यू में प्रकरण,विभागीय जांच नस्तीबद्ध
राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी,ईओडब्ल्यू में कार्यवाही प्रक्रियाधीन
आरपी द्वेदी,तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी,ईओडब्ल्यू में कार्यवाही प्रक्रियाधीन
मोहन साय सिदार, तत्कालीन नायब तहसीलदार,रिटायर
हुलसिंह, तत्कालीन आरआई, कलेक्टर ने निलंबन से बहाल किया
दिलसाद अहमद, तत्कालीन पटवारी, विभागीय जांच में क्लीनचिट
मुकेश साहू, पटवारी, सेवा से बर्खास्त
आरएस नायडू, तत्कालीन ईई, ईओडब्ल्यू में कार्यवाही प्रक्रियाधीन
एके तिवारी,तत्कालीन ईई, ईओडब्ल्यू में कार्यवाही प्रक्रियाधीन
आरके राजपूत, तत्कालीन सब इंजीनियर, ईओडब्ल्यू में कार्यवाही प्रक्रियाधीन
Sootr Knowledge :
अब आगे क्या :
निष्कर्ष :
जो जमीन नहर के आसपास भी नहीं थी उसका मुआवजा बांट दिया। कम जमीन को ज्यादा बताया गया और असिंचित जमीन को दो फसलीय बताकर 24 करोड़ रुपए ज्यादा मुआवजा ले लिया।
FAQ
- अरपा भैंसाझार नहर घोटाला क्या है?
अरपा भैंसाझार नहर घोटाला बिलासपुर की नहर परियोजना में कथित मुआवजा अनियमितताओं से जुड़ा मामला है। आरोप है कि कुछ जमीनों को गलत तरीके से पात्र बताकर, असिंचित जमीन को सिंचित दिखाकर और कम जमीन को ज्यादा दर्शाकर करीब 23 करोड़ 94 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवजा बांटा गया। - अरपा भैंसाझार नहर परियोजना में कितना घोटाला हुआ है?
बिलासपुर की अरपा भैंसाझार नहर परियोजना में करीब 23 करोड़ 94 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवजा बांटे जाने का मामला सामने आया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
अरपा-भैंसाझाड़ नहर घोटाला: 3.42 करोड़ के मुआवजा घोटाले में RTO सस्पेंड, RI बर्खास्त
अरपा भैंसाझार भूमि घोटाला: अब EOW करेगी 1100 करोड़ के भूमि घोटाले की जांच
अरपा-भैंसाझाड़ नहर परियोजना में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों पर सरकार की मेहरबानी, दोषी 11 में से सिर्फ तीन पर ही कार्रवाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman