Top News: खबरें काम की... ईरानी सांसद बोले- ट्रंप पर दाग दो मिसाइल

Sandeep Kumar | Jul 08, 2026, 21:30 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर; NATO समिट: ईरानी सांसद बोले-डोनाल्ड ट्रंप पर दाग दो मिसाइल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर....

ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने हमले की चेतावनी

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर नए हमले के संकेत दिए हैं। NATO समिट के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका जल्द बड़ा सैन्य कदम उठा सकता है। इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था।

अमेरिका-ईरान में तनातनी से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 20 मिनट में टूटा 1900 अंक

शेयर बाजार में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने की खबर से निवेशक घबरा गए। बुधवार 8 जुलाई को सेंसेक्स कुछ ही मिनटों में तेजी से टूट गया। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 77,600 अंक पर था। सिर्फ 20 मिनट के अंदर यह 1000 अंक गिर गया। 2 बजे तक यह गिरकर 76,700 के करीब आ चुका था। अभी सेंसेक्स 1900 अंक की गिरावट के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UGC-NET पेपर लीक दावा: छात्र नेताओं ने खोली पोल, राहुल बोले-सो रही है सरकार

हरियाणा के रोहतक से एक बड़ा दावा सामने आया है। छात्र नेताओं ने NTA (NTA – National Testing Agency) द्वारा आयोजित UGC NET-2026 जून परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले ही कुछ विषयों के प्रश्नपत्र एक संगठित नेटवर्क तक पहुंच चुके थे। यह दावा छात्र नेता दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने आरोपों के सबूत भी दिखाए। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 1400 करोड़ एरियर्स, MP हाई कोर्ट का फैसला

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनके मानदेय में हुई कटौती को गलत ठहराया है। यह फैसला प्रदेशभर की हजारों महिला कर्मियों के लिए राहत लेकर आया है। यह मामला जबलपुर हाई कोर्ट में लंबे समय से चल रहा था। अब युगलपीठ ने इस पर अहम टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर 3D फैक्ट्री ब्लास्ट : 3 मजदूरों की मौत, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

छत्तीसगढ़ की राजधानीरायपुर की उरला स्थित 3D फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन ने फैक्ट्री सील की। सरकार ने 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान किया, जबकि कांग्रेस ने जांच समिति बनाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक्सप्रेसवे पर हादसों का कारण तलाशने निकले गडकरी, अफसरों को ये दिए निर्देश

राजस्थान:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अब खुद एक्शन मोड में आ गए हैं। बुधवार दोपहर केंद्रीय मंत्री एक टेंपो ट्रैवलर में बैठकर खुद जमीनी हकीकत परखने निकल पड़े। अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ उनका काफिला एक्सप्रेसवे पर पिनान रेस्ट एरिया पहुंचा। उन्होंने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया और एनएचएआई के अफसरों की क्लास लगा दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

TMC की रैली में हंगामा, अंडे फेंकने से भड़कीं ममता; कार्यकर्ताओं को मारे थप्पड़

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई। कोलकाता में TMC की रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बारुईपुर में बच्ची के साथ रेप-मर्डर मामले के विरोध में निकाली गई इस रैली में नारेबाजी और अंडे फेंकने की घटना सामने आई। TMC ने इसके पीछे BJP कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज नजर आईं और उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया।

NEET UG 2027 में होगा बड़ा बदलाव, 1000 से अधिक बनेंगे परीक्षा केंद्र

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली NEET-UG परीक्षा का स्वरूप बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। 2027 से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित बनाने की योजना पर काम चल रहा है। नई व्यवस्था के तहत यह टेस्ट कई दिनों तक आयोजित किया जा सकता है और देशभर में 1000 से अधिक केंद्र बनाए जाने की संभावना है। पेपर लीक विवादों के बाद परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह बदलाव प्रस्तावित किए जा रहे हैं।

आसमान से आफत: महाराष्ट्र-दिल्ली में हादसे, गुजरात में बाढ़ से भारी नुकसान

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश अब तबाही का कारण बन रही है। महाराष्ट्र के पुणे में कचरे का पहाड़ गिरने से एक इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली में भी निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से हादसा हुआ। वहीं खंडाला में लैंडस्लाइड से मौत की खबर सामने आई है। गुजरात के सूरत में रिकॉर्ड बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जहां बाढ़ और हादसों से कई लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर में मोदी, संरक्षण परियोजना का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। योग्याकार्ता स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर के संरक्षण और पुनर्निर्माण से जुड़ी परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान शिव से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रम्बानन मंदिर के विकास से जुड़ना उनके लिए विशेष अवसर है। इसके बाद पीएम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए।

NATO समिट: ईरानी सांसदों बोले- ट्रंप पर दाग दो मिसाइल

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नया विवाद सामने आया है। ईरान के कुछ कट्टरपंथी सांसदों ने NATO समिट में शामिल होने तुर्की पहुंचे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ मिसाइल हमले जैसी कार्रवाई की मांग की। उनके बयानों में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पाकिस्तान का कार्गो विमान गायब, 5 क्रू मेंबर की तलाश में अरब सागर में अभियान

top news:पाकिस्तान में रात एक बड़ा विमान हादसे की आशंका से हड़कंप मच गया। शारजाह से कराची आ रहा एक कार्गो विमान अचानक रडार से गायब हो गया। विमान में 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। पायलट ने उड़ान के दौरान नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी थी। इसके कुछ मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। अब पाकिस्तान नेवी, एयर फोर्स और अन्य एजेंसियां अरब सागर में विमान की तलाश कर रही हैं।

खामेनेई की अंतिम यात्रा: नजफ में जनाजा, अब मशहद की इमाम रजा दरगाह में होगी आखिरी रस्म

खबरें काम की:ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा बुधवार को इराक के पवित्र शहर नजफ पहुंची। हजारों लोगों की मौजूदगी में उनका जनाजा निकाला गया। इसके बाद शव को कर्बला ले जाया जाएगा और फिर ईरान वापस लाया जाएगा। गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। खामेनेई की अंतिम यात्रा में ईरान और इराक के कई वरिष्ठ नेता व धार्मिक हस्तियां शामिल हुईं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • ममता बनर्जी
  • अमेरिका
  • NEET UG
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • ईरान
  • top news
  • इंडोनेशिया
  • खबरें काम की
  • खामेनेई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती