UGC-NET पेपर लीक दावा: छात्र नेताओं ने खोली पोल, राहुल बोले-सो रही है सरकार
Manya Jain | Jul 08, 2026, 17:50 IST
ugc net paper leak claim rahul gandhi
रोहतक में छात्र नेताओं ने सबूतों के साथ UGC-NET 2026 पेपर लीक का दावा किया है। इस बड़े खुलासे और एनटीए की लापरवाही पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
हरियाणा के रोहतक से एक बड़ा दावा सामने आया है। छात्र नेताओं ने NTA (NTA – National Testing Agency) द्वारा आयोजित UGC NET-2026 जून परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले ही कुछ विषयों के प्रश्नपत्र एक संगठित नेटवर्क तक पहुंच चुके थे।
यह दावा छात्र नेता दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने आरोपों के सबूत भी दिखाए। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने वीडियो जारी कर स्क्रीन पर कथित Sociology प्रश्नपत्र की सामग्री दिखाई। उनका दावा है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले दो सेट पढ़ाए गए थे। इनमें से एक सेट के 100 प्रश्न असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए।
छात्र नेताओं ने मांग की है कि यह सामग्री NTA के मूल प्रश्नपत्र से आधिकारिक तौर पर मिलाई जाए। साथ ही इसकी स्वतंत्र डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी कराई जाए।
दीपक धनखड़ के मुताबिक कुछ लोग UGC-NET, CSIR, HTET और ADA जैसी सरकारी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध कराने का दावा कर रहे थे। यह लोग उनके संपर्क में आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस कथित नेटवर्क की सच्चाई जानने की योजना बनाई।
दीपक का कहना है कि उनका मकसद पैसा कमाना या किसी को पेपर दिलवाना नहीं था। वे सिर्फ यह जांचना चाहते थे कि यह असली प्रश्नपत्र वाला नेटवर्क है या ठगी करने वाला गिरोह।
20 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के आंदोलन के दौरान कथित पेपर उपलब्ध कराने वालों से पहली मुलाकात हुई। उन्होंने अगले दिन प्रश्नपत्र लाने की बात कही थी।
इसके बाद अगली रात उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से जुड़े करीब सात-आठ लोग पहुंचे। उनके पास पेन ड्राइव में कथित प्रश्नपत्र मौजूद था।
छात्र नेताओं के मुताबिक 28 और 29 जून की रात अभ्यर्थियों को कुछ विषयों के प्रश्न पढ़ाए गए। दावा है कि यह प्रश्न असली परीक्षा से पूरी तरह मेल खाते पाए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने भी इसकी पुष्टि की बताई जाती है।
अंकित सिंह फोगाट ने दावा किया कि नेटवर्क से जुड़े लोगों ने खुद बताया था कि उनकी अलग-अलग टीमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में सक्रिय हैं। अगर यह दावा सही निकलता है तो यह मामला किसी एक शहर तक सीमित नहीं, बल्कि एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हो सकता है।
छात्र नेताओं के मुताबिक कथित नेटवर्क ने आगे की परीक्षाओं के लिए भी पेशकश की। इसमें CSIR, HTET, ADA जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। हर अभ्यर्थी से पेपर के बदले 2.25 लाख रुपए और अलग से खर्च मांगा गया।
दीपक धनखड़ का आरोप है कि पुलिस और CIA (CIA – Crime Investigation Agency) ने उनके और साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। उनके मुताबिक इस पूरी योजना की जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने परिवार को परेशान किया।
छात्र नेताओं ने सरकार और जांच एजेंसियों से मांग की है कि आरोपियों के फोन रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन, पेन ड्राइव और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच हो। साथ ही NTA सिस्टम के एक्सेस लॉग तुरंत सुरक्षित किए जाएं। उनकी मांग है कि यह भी जांचा जाए कि प्रश्नपत्र किस सिस्टम पर तैयार हुआ और किसने उसे एक्सेस किया।
इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
राहुल गांधी के मुताबिक परीक्षा से ठीक पहले करीब 100 पन्नों की एक PDF सामने आई थी। उनका दावा है कि इस PDF के करीब 90 सवाल असली Sociology प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। उनका कहना था कि छात्रों की मेहनत को अनदेखा किया जा रहा है और असली बदलाव छात्रों की सामूहिक आवाज से ही आएगा।
अभी तक NTA या सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की आगे की जांच जारी रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें...
UGC Dual Degree Rules: क्या एक साथ दो रेगुलर डिग्री करना संभव है, जानें इसके नियम
CGPSC Mains Syllabus में बदलाव की तैयारी, उम्मीदवारों से मांगे सुझाव
CG पैरामेडिकल एडमिशन 2026 : अब NEET पास करना जरुरी होगा
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी
यह दावा छात्र नेता दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने आरोपों के सबूत भी दिखाए। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
क्या है छात्र नेताओं का दावा
छात्र नेताओं ने मांग की है कि यह सामग्री NTA के मूल प्रश्नपत्र से आधिकारिक तौर पर मिलाई जाए। साथ ही इसकी स्वतंत्र डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी कराई जाए।
कैसे शुरू हुई पूरी पड़ताल
दीपक का कहना है कि उनका मकसद पैसा कमाना या किसी को पेपर दिलवाना नहीं था। वे सिर्फ यह जांचना चाहते थे कि यह असली प्रश्नपत्र वाला नेटवर्क है या ठगी करने वाला गिरोह।
जंतर मंतर पर हुई पहली मुलाकात
इसके बाद अगली रात उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से जुड़े करीब सात-आठ लोग पहुंचे। उनके पास पेन ड्राइव में कथित प्रश्नपत्र मौजूद था।
100 प्रतिशत मैच का दावा
पांच राज्यों तक फैला नेटवर्क
प्रति अभ्यर्थी 2.25 लाख का सौदा
परिवार से हुई पूछताछ
फॉरेंसिक जांच की मांग
राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी के मुताबिक परीक्षा से ठीक पहले करीब 100 पन्नों की एक PDF सामने आई थी। उनका दावा है कि इस PDF के करीब 90 सवाल असली Sociology प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध… pic.twitter.com/16hyeGaAlT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2026
अभी तक NTA या सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की आगे की जांच जारी रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें...
UGC Dual Degree Rules: क्या एक साथ दो रेगुलर डिग्री करना संभव है, जानें इसके नियम
CGPSC Mains Syllabus में बदलाव की तैयारी, उम्मीदवारों से मांगे सुझाव
CG पैरामेडिकल एडमिशन 2026 : अब NEET पास करना जरुरी होगा
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA