Top News: खबरें काम की... अमेरिका-ईरान में अब पानी की जंग

Jitendra Shrivastava | Jul 18, 2026, 21:43 IST
Share
top news (79)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, अमेरिका-ईरान में अब पानी की जंग, वाटर प्लांट बने निशाना; अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 की मौत से हड़कंप। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान अमेरिका जंग में पानी की जंग, वाटर प्लांट बने निशाना

खबरें काम की| top news:अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब पानी की सप्लाई तक पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच हमलों में समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाले प्लांट निशाने पर आ रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी हमले में अपने वाटर प्लांट के तबाह होने का दावा किया है, वहीं कुवैत ने भी अपने प्लांट पर हमले की बात कही है।

होर्मुज में दो तेल टैंकर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में हुए भीषण विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। ईरान की IRGC ने घटना के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया है। बारूदी सुरंग से टकराने की वजह से जहाजों को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। इस तनाव का असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 की मौत से मचा हड़कंप

अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। RAF जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लिया है।

विक्रम-1 लॉन्च: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट सफल, जानें पूरी कहानी

हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट शनिवार 18 जुलाई को लॉन्च किया। टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। इसका नाम विक्रम-1 है। यह रॉकेट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। कंपनी की शुरुआत दो दोस्तों ने इसरो छोड़कर की। लॉन्च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा रुकी, छत्तीसगढ़ में टूटा रिकॉर्ड

खराब मौसम ने देश के कई हिस्सों में हालात बदल दिए हैं। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 93 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी में नई शुरुआत, विराटनगर पहुंची कार्गो ट्रेन

भारत और नेपाल के व्यापारिक रिश्तों में नया अध्याय जुड़ा है। पहली बार कोलकाता से सीधी रेल कार्गो सेवा नेपाल के विराटनगर तक पहुंची है। इससे नेपाल के आयात-निर्यात को गति मिलेगी। नई रेल सुविधा से काठमांडू समेत अन्य क्षेत्रों को बेहतर लॉजिस्टिक्स का फायदा मिलने की उम्मीद है।

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने हटाया, जबरन ले गई अस्पताल

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) तड़के पुलिस ने जंतर मंतर से हटा दिया है। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। वांगचुक नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर थे। उनकी भूख हड़ताल 20 दिन पूरे कर 21वें दिन में प्रवेश कर चुकी थी। जंतर मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : 27 हजार अपात्रों से 9 करोड़ वसूले

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच में पता चला है कि करीब 27 हजार अपात्र महिलाओं ने योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त की। KYC प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच के दौरान इन मामलों की पहचान हुई। सरकार अब अपात्र हितग्राहियों से भुगतान की गई राशि वापस लेने की कार्रवाई कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Bhilai HRA Scam : 331 कर्मचारियों पर जांच की आंच, करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल

भिलाई में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दिए गए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) को लेकर जांच शुरू हो गई है। मामला बीएसपी और हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (HSCL) के आवासों से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में 331 कर्मचारियों के नाम ऐसे आवासों से जुड़े पाए गए हैं, जिनके बावजूद एचआरए भुगतान होने की शिकायत की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • महतारी वंदन योजना
  • बारिश
  • top news
  • भूख हड़ताल
  • सोनम वांगचुक
  • खबरें काम की
  • ईरान अमेरिका जंग
  • अवैध पटाखा फैक्ट्री
  • विक्रम-1
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज