Top News: खबरें काम की... जापान में भूकंप से मॉल गिरा; 50 से ज्यादा लोग फंसे

Jitendra Shrivastava | Jul 28, 2026, 21:37 IST
Share
top news (87)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, जापान में भूकंप से मॉल गिरा; 50 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे; संसद में शिक्षा मंत्री पर घमासान, राहुल गांधी के आरोपों से हंगामा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, मॉल गिरा; 50 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे

top news | खबरें काम की:जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तेज झटकों के बाद काशिमा शहर में एक शॉपिंग मॉल की मंजिल ढह गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन ने 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर राहत अभियान तेज कर दिया है।

संसद में शिक्षा मंत्री पर घमासान, राहुल-प्रियंका के आरोपों से हंगामा

लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाले संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गंभीर आरोप लगाए, जबकि सरकार ने इसे चरित्र हनन की कोशिश बताया। सत्ता पक्ष ने सबूत और माफी की मांग की, वहीं प्रियंका ने जवाब देने की बात कही।

हिमाचल में पत्थरों का सैलाब, चारधाम यात्रा रुकी; दिल्ली में बारिश

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। हिमाचल के चंबा में अचानक आई बाढ़ से पत्थर और मलबा घरों-दुकानों में घुस गया। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी। वहीं दिल्ली में जलभराव और चंडीगढ़ में करंट से युवती की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।

PoK में हिंसा का दावा, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 19 मौतें

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव से पहले तनाव बढ़ गया है। प्रदर्शन और झड़पों के बीच फायरिंग में 19 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर आरोप लगाए हैं, जबकि भारत ने PoK चुनाव प्रक्रिया को अवैध बताते हुए पाकिस्तान पर सवाल उठाए हैं।

CJP के छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कहा- नाबालिगों को तुरंत रिहा करें

सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

LoC पर लैंडमाइन ब्लास्ट, उरी में सेना के 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बड़ा हादसा हुआ। गश्त के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों सैनिकों को तत्काल एयरलिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सेना की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।

39 साल की महिला ने 10वें बच्चे को दिया जन्म, हाई रिस्क के बावजूद नॉर्मल डिलीवरी

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों के बीच खैरथल-तिजारा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। 39 साल की एक महिला ने 10वें बच्चे को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। फिलहाल, महिला व नवजात दोनों स्वस्थ हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सलमान खान की फिल्म को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरण शिकार से जुड़ा है मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान से जुड़ी फिल्म का टीज़र हटाने का आदेश दिया। फिल्म का नाम "काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी" है। कोर्ट ने कहा कि यह सामग्री सलमान खान की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। 24 घंटे में सभी डिजिटल लिंक हटाने का निर्देश दिया गया है। मामला 1998 के जोधपुर काला हिरण शिकार विवाद से जुड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाले 26 गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई नगर पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 26 म्यूल बैंक खातों के खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सक्ती राजपरिवार यौन उत्पीड़न केस: सुप्रीम कोर्ट ने युवराज को भेजा नोटिस

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चर्चित राजपरिवार से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिदार को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। शीर्ष अदालत ने अब राज्य सरकार और आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • सलमान खान
  • जापान
  • भूकंप
  • बारिश
  • यौन उत्पीड़न
  • top news
  • शिक्षा मंत्री
  • POK
  • खबरें काम की
  • CJP
  • छात्र आंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि