Top News: खबरें काम की... ईरान को झुकना ही होगा! ट्रंप की दो टूक

Sanjay Dhiman | May 28, 2026, 22:14 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, ईरान को झुकना ही होगा! ट्रंप की दो टूक; कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा,शिवकुमार बने मुख्यमंत्री। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

top news

ईरान को झुकना ही होगा! ट्रंप की दो टूक- डील होगी तो सिर्फ हमारी शर्तों पर

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच जंग अब 90वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, लगातार हमलों से अब ईरान की कमर टूट चुकी है। उसकी नौसेना, वायुसेना और आर्थिक हालत पूरी ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा:बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने किया; डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बने

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री चुना गया है।

दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे:छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत संभव

हरियाणा और दिल्ली-NCR में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई है। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज आंधी से पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। रायपुर में भी तेज आंधी चली और बारिश भी हुई है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी में अगले 3 दिन बारिश हो सकती है।

NEET एग्जाम को लेकर राजनाथ के घर हाईलेवल मीटिंग; NTA ने फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई

NEET मुद्दे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाईलेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के DG अभिषेक सिंह और PMO के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। इधर, परीक्षा रद्द होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की डेडलाइन 22 जून को रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी है। पिछली डेडलाइन 27 मई थी। उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा

अब देश में सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर 112, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश की सबसे बड़ी अदालत ने आम नागरिकों के हित में बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज को लेकर नए और कड़े निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने साफ कहा कि किसी भी हादसे के वक्त तुरंत इलाज मिलना बहुत जरूरी है। यह हर नागरिक के जीने के अधिकार का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय सीमा दी है। सभी सरकारों को अगले तीन महीने के भीतर एक बड़ा काम पूरा करना होगा। इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब केवल एक नंबर 112 ही चालू रखा जाएगा। अब देश के किसी भी कोने में लोग इस नंबर पर मदद मांग सकेंगे। अलग-अलग नंबरों याद रखने का झंझट अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

8वें वेतन आयोग के बीच पेंशन नियमों में बदलाव की तैयारी, अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मिलेगा मौका

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। यदि आप भी सरकारी नौकरी में हैं और अपनी पेंशन को लेकर चिंता में रहते हैं, तो सरकार आपके लिए एक राहत भरा बदलाव करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय देशभर में 8वें वेतन आयोग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच खबर है कि सरकार कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन में ज्यादा लचीलापन देने पर विचार कर रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपको अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मौका मिल सकता है।

हमारे पूर्वज हिंदू थे, बच्चों को पढ़ा रहे झूठा इतिहास: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है और चंद्रगुप्त मौर्य व अशोक जैसे राजाओं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जोधपुर पहुंचे आसाराम, करेंगे सरेंडर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमानत अवधि खत्म

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम एक बार फिर जोधपुर सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ से बड़ा कानूनी झटका लगने के बाद आसाराम गुरुवार को एयर इंडिया की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, वे सिविल एयरपोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल जाएंगे, जहां वे जेल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट : इबोला वायरस को लेकर विशेष जांच शुरू

वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विशेष इबोला जांच काउंटर स्थापित कर दिया गया है। अब एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री की जाँच भी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर पूरी व्यवस्था कर दी है और नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं, जो संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों की पहचान करके उन्हें आइसोलेशन में रखेंगे और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फरार रामगोपाल अग्रवाल का नेपाल में ठिकाना, कांग्रेस भवन को बनाया था शराब कोल घोटाले का अड्डा

छत्तीसगढ़ के शराब और कोयला घोटाले के आरोपी कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से फरार हैं।रामगोपाल ने देश छोड़कर नेपाल को अपना नया ठिकाना बनाया है। इस दौरान उनका वजन 20 किलो कम हो गया है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अग्रवाल के खिलाफ वारंट जारी किया है। वहीं ईडी ने रामगोपाल की संपत्ति अटैच कर ली है। जांच एजेंसियों की चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है कि रामगोपाल ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस भवन को ही घोटाले और वसूली का अड्डा बना लिया था। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • पाकिस्तान
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • top news
  • NEET
  • रायपुर एयरपोर्ट
  • आसाराम
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग