Top News: खबरें काम की... रुस का कीव पर हमला, 27 की मौत

Sandeep Kumar | Aug 29, 2026, 21:26 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, यूक्रेन पर रूस का अटैक, 27 की मौत, कीव में बढ़ी दहशत, उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, अब SCO में जिनपिंग-पुतिन पर नजर। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कीव पर तीसरे दिन भी रूसी हमलों की बारिश, 27 की मौत; 50 से ज्यादा इमारतें तबाह

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में रूसी हमले ने भारी तबाही मचाई है। इस हमले में कम से कम 27 लोगों की जान गई, जबकि 50 से ज्यादा आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हमले के बाद लगी आग कई घरों और एक रेस्टोरेंट तक फैल गई। लगातार तीसरे दिन जारी हवाई हमलों से कीव में दहशत बढ़ गई है और पूरे शहर में जनजीवन के साथ आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

बाढ़ में बही तिजोरी को लोगों ने लूटा, 92 लाख बरामद, 29 गिरफ्तार

नेपाल के धादिंग जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बाढ़ में बहकर आए एक बैंक के सेफ को कुछ लोगों ने तोड़ डाला। सेफ के अंदर रखी 92 लाख 68 हजार 505 रुपए की नकदी निकाल ली गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम की तैयारी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज इंदौर में होने की संभावना है। इसके लिए शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम को पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम आरक्षित रखने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के अभय तिवारी को पंजाब का जिम्मा, सीजी के आयुष संभालेंगे यूपी की डिजिटल कैंपेन

डिजिटल की मीडिया में इस समय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का बोलबाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बाद कांग्रेस ने भी चुनावी राज्यों के लिए जो डिजिटल कैंपेनर नियुक्त किए हैं उनमें भी एमपी और छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रमुखता दी है। पंजाब में डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के अभय तिवारी को दी गई है तो छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तरप्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है। अभय तिवारी और आयुष पांडे सोशल मीडिया की नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया का संयोजक बनाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोनिया की किताब पर रार, गहलोत का केंद्र पर निशाना, RSS को कहा नक्सली सोच

सोनिया गांधी की किताब का प्रकाशन रुकने पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने RSS के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में NAC को दिमागी नक्सल बताने पर पलटवार करते हुए संघ की सोच को संविधान विरोधी करार दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चार साल बाद सेंट्रल एशिया पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में जिनपिंग-पुतिन से मुलाकात के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां ताशकंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उनका स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे रविवार रात किर्गिस्तान रवाना होंगे। बिश्केक में होने वाली SCO समिट में मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात भी संभव है।

छात्र परिषद कार्यक्रम पर ममता बनर्जी के खिलाफ केस, समय सीमा तोड़ने का आरोप

तृणमूल छात्र परिषद के 28 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अदालत ने आयोजन के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक की अनुमति दी थी, लेकिन कार्यक्रम तय समय के बाद भी चलता रहा। इस दौरान टीएमसी समर्थकों पर बैरिकेड हटाने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने और कैथेड्रल रोड पर यातायात बाधित करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पेट्रोल में कितना एथनॉल, ग्राहकों को क्यों नहीं बताया जाए? सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

पेट्रोल में एथनॉल की बढ़ती मात्रा को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिका में मांग की गई है कि पेट्रोल पंपों पर साफ तौर पर बताया जाए कि ईंधन में कितना एथनॉल मिला है, ताकि वाहन मालिक अपनी गाड़ी के मुताबिक सही पेट्रोल चुन सकें। नरेन्द्र कुमार गोस्वामी की याचिका पर 31 अगस्त को जस्टिस एमएम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ सुनवाई करेगी। मामला उपभोक्ता अधिकार और वाहन सुरक्षा से जुड़ा है।

चित्रकूट में बारिश का कहर, 300 मीटर लंबा पुल बहा; 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गोरगी बांध टूटने के बाद कई इलाकों में पानी भर गया और करीब 300 मीटर लंबा बड़ा पुल तेज बहाव में बह गया। सतना, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भी बाढ़ जैसे हालात बने हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार में नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, जबकि ओडिशा में हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

FDA अफसरों पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, पूछा- खुद को भगवान समझते हैं क्या? 5 रेस्टोरेंट को राहत

महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं, जो नियम और कानून पढ़े बिना कार्रवाई कर देते हैं। मामला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पांच फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबन से जुड़ा है। नई जांच रिपोर्ट में 88 फीसदी फूड सेफ्टी मानकों का पालन मिलने के बाद हाईकोर्ट ने पांचों रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने और उनके फूड लाइसेंस बहाल करने की अनुमति दे दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका की बड़ी डील

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तेल को लेकर एक बड़ा समझौता सामने आया है। इसके तहत 65 अरब बैरल से अधिक तेल भंडार से जुड़े प्रोजेक्ट में अमेरिका को 55 फीसदी हिस्सेदारी मिलने की बात कही गई है। यह मात्रा भारत के करीब 40 साल के कच्चे तेल आयात के बराबर बैठती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी डील बताया है। वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भी समझौते को ऐतिहासिक करार दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे BJP सांसद, पार्टी अध्यक्ष ने लगाई फटकार

top news:दिल्ली के तीन भाजपा सांसदों को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के परिवार से मिलने जाना भारी पड़ गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया के इस कदम पर नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई है। तीनों नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। सज्जन कुमार सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NTA में बड़ा फेरबदल, 5 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी; IAS-IRS अफसर संभालेंगे कमान

खबरें काम की:देश की प्रमुख परीक्षा एजेंसी NTA में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। परीक्षा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए पांच वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें IAS और IRS कैडर के अधिकारी शामिल हैं। अंशुमान शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि सथिया एस, प्रसन्ना वेंकटेश वी और रवि कुमार सिंह डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। अमित सामदरिया को जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव परीक्षा सुधारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • चित्रकूट
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अशोक गहलोत
  • सोनिया गांधी
  • मध्य प्रदेश
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • खबरें काम की
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता

By Ramanand Tiwari

भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस

By Sandeep Kumar

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस