इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम की तैयारी

Sanjay Gupta | Aug 29, 2026, 19:15 IST
Share
rahul-gandhi-indore-chhatron-ki-goonj
rahul-gandhi-indore-chhatron-ki-goonj

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज इंदौर में होने की संभावना है। इसके लिए शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम को पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम आरक्षित रखने की मांग की है।

कोटा, पुणे, प्रयागराज व अन्य शहरों के बाद अब GEN-Z को अपने साथ जोड़ने और छात्रों का मुद्दा उठाने के लिए राहुल गांधी का इंदौर आना संभावित है। इसके लिए शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम को पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम आरक्षित रखने के लिए कहा है। यह कार्यक्रम 12 सितंबर को होगा।

50 हजार युवा जुटेंगे

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए कोर्डिनेटर केबी बैजू इंदौर आ चुके हैं। इनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित आवास पर बैठक शनिवार को हुई। इसमें शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, संजय कामले, रीना बोरासी, पिंटू जोशी, सदाशिव यादव, दीपू यादव, अमन बजाज व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों के जुटने की संभावना जताई गई है।

710c265e-a19
710c265e-a19

मंच पर नहीं होगा कोई नेता

कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा के अनुसार इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। राहुल गांधी का भाषण होगा और वह युवाओं के मुद्दे उठाएंगे, कुछ पीड़ित छात्र मंच पर जाकर राहुल गांधी से संवाद भी करेंगे। इसकी तैयारियां तेज हो गई है।

दो शहरों में इंदौर को चुना

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए प्रदेश के दो शहरों इंदौर और जबलपुर के नाम सामने आए थे। इसके लिए इंदौर को चुना गया है, क्योंकि इंदौर प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब है। शहर में बड़ी संख्या में कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, जिससे कार्यक्रम में बड़ी छात्र भागीदारी जुटाने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर से 5 रूट पर चलेंगी 26 ग्रीन ई-बसें, धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान

इंदौर में मोमोज के अंदर रेंगती मिलीं इल्लियां, शिकायत की तो बदतमीजी करने लगा स्टाफ

इंदौर सोना तस्करी मामला: DRI ने सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

देश के 50 मॉडल शहरों की रेस में इंदौर सबसे आगे! सोलर एनर्जी और पर्यटन में बनाएगा पहचान

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • प्रयागराज
  • नगर निगम
  • GEN-Z
  • चिंटू चौकसे
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?