Top News:खबरें काम की...जिबूती के समुद्र में डूबी नाव, 109 की मौत, CEC के खिलाफ कल विपक्ष का फिर मार्च

Sandeep Kumar | Oct 11, 2026, 20:59 IST
Share
Top News: खबरें काम की
Top News: खबरें काम की

Top News: खबरें काम की: नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... अफ्रीकी देश जिबूती के समुद्र में डूबी नाव, 109 की मौत, पाक के खैबर-पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी की सरकार बर्खास्त, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप का दावा, एनर्जी सीजफायर पर दोनों देश सहमत। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

समुद्र में डूबी 305 प्रवासियों से भरी नाव, 109 की मौत और 116 लापता, बच्चों समेत कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

अफ्रीकी देश जिबूती के समुद्र में बड़ा हादसा हुआ है। यमन जा रही प्रवासियों की नाव पलटने से 109 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद 116 लोगों का अब तक सुराग नहीं मिला है। नाव पर करीब 305 यात्री सवार थे। बचाव दल ने 80 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के मुताबिक हादसा 8 अक्टूबर की रात हुआ। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी की सरकार बर्खास्त, खैबर-पख्तूनख्वा में इमरजेंसी

पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी टकराव तेज हो गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने खैबर-पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की है। साथ ही इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार बर्खास्त करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई के लिए मार्च निकाल रहे थे। केंद्र सरकार ने प्रांतीय प्रशासन पर आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। पीटीआई ने फैसले का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लेने की हिदायत

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में नहीं लेने की बात कही। साथ ही मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले के आदेश के बावजूद सेवाएं बाधित की गईं। कोर्ट ने दिल्ली के अधिकारियों से मंगलवार तक जवाब मांगा है। उधर मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर CJP के तीन नेताओं को करीब 23 घंटे बाद रिहा किया गया।

चेन्नई मेट्रो में PM मोदी और CM विजय का साथ सफर, छात्रों को दिया 'वी विल डू इट' का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई दौरे पर विकास और संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने मेट्रो फेज-2 के 14.6 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। एक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में मोदी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने 'वी विल डू इट' का नारा दोहराया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK की जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला चेन्नई दौरा बताया गया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का दिल्ली में मार्च, राहुल गांधी ने CJI से मिलने का मांगा समय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने आंदोलन तेज कर दिया है। इंडिया ब्लॉक के सांसद सोमवार को दिल्ली में मार्च निकालेंगे। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर भी पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा है। विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप उठा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता कमजोर करने का आरोप लगाया है। अक्टूबर में लगातार प्रदर्शनों के बाद विपक्ष फिर सड़क पर उतरेगा।

राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस का दावा है कि कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुर सिटी और लालसोट विधानसभा क्षेत्रों से 400 से अधिक लोग पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नए सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के संकल्प पत्र और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी निशाना साधा है।पूरी खबर पढ़ें...

तुर्किये में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, कई घायल

तुर्किये के मनीसा प्रांत में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अखिसार हाईवे के पास बस और ट्रक की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन ने मौतों की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स में 27 लोग घायल बताए गए हैं। वहीं गवर्नर कार्यालय ने 26 घायलों की जानकारी दी है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, एनर्जी सीजफायर पर दोनों देश सहमत होने का दावा, बोले- वादा न तोड़ें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक दोनों देश एनर्जी सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा की। साथ ही रूस और यूक्रेन से समझौते का पालन करने की अपील की। हालांकि दोनों देशों की ओर से इस घोषणा की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही

फर्जी पासपोर्ट केस में फरार बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ ने गुलाब राय गौतम को छत्तीसगढ के बिलासपुर से दबोचा। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। आरोप है कि उसने 10 हजार रुपए महीने में बैंक खाता किराए पर दिया। एसटीएफ की जांच के मुताबिक वह बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट में गवाह भी बना। ये मामला मध्य प्रदेश के बौद्ध विहारों से संबंधित है। पूरी खबर पढ़ें...

कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे: दिल्ली पुलिस के दावे पर अभिजीत दिपके का जवाब, बॉन्ड विवाद गरमाया

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड वाले दावे को नकारा है। कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक के मुताबिक उन्होंने कोई बॉन्ड नहीं भरा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि 50 हजार रुपए का मुचलका भरा गया। हिरासत से रिहा हुए तीनों नेताओं को लेकर यह बॉन्ड विवाद गरमा गया है। दिपके ने सड़कों पर लौटने का ऐलान भी किया है। पूरी खबर पढ़ें...

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, गृह विभाग में आरक्षक के 36 रिक्त पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का रास्ता भी साफ कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे होने पर कैबिनेट ने अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया। पूरी खबर पढ़ें...
Tags:
  • Top News
  • खबरें काम की
  • रूस-यूक्रेन युद्ध
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अफ्रीकी देश जिबूती
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार
  • अभिजीत दीपके
  • राहुल गांधी
  • इमरान खान
श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

By Sumit Kumar

श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी

By Anshika Singh Chauhan

सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

By Arohi Raj

एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी
डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं