खेत में कैसे पहुंच गया रेल इंजन, बिहार में अजब-गजब... ये खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप
Sandeep Kumar | Sept 16, 2024, 11:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-16T111127.900
बिहार के गया-किऊल रेलवे लाइन पर एक रेल इंजन अनियंत्रित हो गया और रेलवे ट्रैक को पार कर खेत में जा पहुंचा। यह घटना वजीरगंज स्टेशन और कोल्हाना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास हुई।
आपने देश में रेल हादसों की खबरें तो कई सुनी होंगी, लेकिन ये मामला कुछ अलग है। अब बिहार के गया जिले में एक अजब-गजब रेल हादसे की खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। मामला दो दिन पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, बिहार के गया-किऊल रेलवे लाइन पर एक रेल इंजन अनियंत्रित हो गया और रेलवे ट्रैक को पार कर खेत में जा पहुंचा। यह घटना वजीरगंज स्टेशन और कोल्हाना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इंजन लूप लाइन से गया जंक्शन की ओर बढ़ रहा था, तभी वह अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। और क्या था, गांव वालों ने इस नजारे का वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गनीमत रही कि रेल इंजन में कोई बोगी और मालगाड़ी का कोई डब्बा नहीं था। घटना में लोको पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब इंजन अनियंत्रित हो गया तो लोको पायलट जान बचाने के लिए इंजन से नीचे उतर गया। इसके बाद इंजन तब तक दौड़ता रहा, जब तक पटरी खत्म नहीं हुई। इसके बाद इंजन स्टॉप साइन को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंचा।
घटना कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अगर यह रेल इंजन मेन पर इस तरह की घटना होती तो एक बड़ा रेल हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब इस मामले को लेकर रेलवे के कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
बिहार के गया में शनिवार 14 सितंबर को पटरी से उतरकर खेतों में चला गया रेल इंजन। वीडियो हुआ वायरल।#bihar #Train #trainengine #viralvideo #IndianRailways #railway #TheSootr | @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/YqKUQHlJkD
— The Sootr (MP-CG) (@TSootr63686) September 15, 2024
लोको पायलट इंजन से कूदा
घटना का कारण पता नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava