PM मोदी और CM योगी की तारीफ करने पर तीन तलाक, गुस्साए शौहर ने दी खौफनाक सजा

Vikram Jain | Aug 24, 2024, 14:41 IST
Share
triple talaq for praising PM Modi and CM Yogi
triple talaq for praising PM Modi and CM Yogi

उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करने पर शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया। इतना ही पहले उससे मारपीट की और उस पर गर्म दाल फेंक दी। पीड़ित महिला ने सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

अयोध्या में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया। पीएम और सीएम की तारीफ पर पति इतना भड़क उठा कि उसने अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए गर्म दाल फेंककर उसका चेहरा जला दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो पति ने तीन तलाक दे दिया।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला यूपी के बहराइच जिले से सामने आया है। यहां जरवल थाना क्षेत्र की रहने वाली मरियम का निकाह अयोध्या निवासी अरशद से दिसंबर 2023 में हुआ था। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। इस दौरान मरियम अयोध्या में घूमने के लिए निकली, मरियम ने अयोध्या के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को देख कर पति के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ कर दी।

पीएम और सीएम की तारीफ सुनकर भड़का शौहर

पुलिस से शिकायत में मरियम का आरोप है कि पीएम और सीएम की तारीफ करने पर शौहर अरशद जमकर भड़क गया। घर पहुंचने के बाद गुस्साए अरशद और उसके बीच जमकर कहासुनी हुई। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ बहुत मारपीट की गई है। गला दबाने की कोशिश की गई। इतना ही गर्म दाल उसके चेहरे पर फेंकी गई। फिर तीन तलाक दे दिया।

ससुराल वालों ने की मारपीट

पीड़ित महिला मरियम का आरोप है कि पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ के बाद उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे, नफरत करने लगे, मारपीट भी गई। आखिर में पति अरशद ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने किसी तरह ससुराल से मायके भागकर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही मरियम ने शौहर पर योगी और मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है।

मैंने कोई गुनाह नहीं किया

पीड़िता का आरोप है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। आगे कहा कि योगी-मोदी की तारीफ करके उसने कोई गुनाह नहीं किया।

केस दर्ज

मामले में अयोध्या नगर कोतवाली पुलिस का पीड़िता बहराइच की रहने वाली थी, और उसका केस बहराइच के थाने में दर्ज हो गया है। मामले में जांच चल रही है। जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • तीन तलाक
  • Triple talaq case
  • पीएम मोदी की तारीफ पर तीन तलाक
  • सीएम योगी की तारीफ पर तीन तलाक
  • अयोध्या तीन तलाक मामला
  • पत्नी पर फेंकी गर्म दाल
  • triple talaq praising PM Modi and CM Yogi
  • बहराइच तीन तलाक मामला
  • Ayodhya triple talaq case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग