फ्लॉप फिल्मों से परेशान कंगना ने लिया बड़ा फैसला, बदलेंगी अपना करियर

The Sootr | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
फ्लॉप फिल्मों से परेशान कंगना ने लिया बड़ा फैसला, बदलेंगी अपना करियर
फ्लॉप फिल्मों से परेशान कंगना ने लिया बड़ा फैसला, बदलेंगी अपना करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चे में हैं। तेजस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के साथ ही दर्शकों को लुभाने में भी नाकायाब रही।

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में हैं। तेजस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के साथ ही दर्शकों को लुभाने में भी नाकायाब रही। इस बीच एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। कंगना का कहना है कि अगर भगवान श्री कृष्ण की उन पर कृपा रही तो वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें कि कंगना ने हाल ही में गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेका था।

क्या बीजेपी बनाएगी कंगना को उम्मीदवार?

कंगना के लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर अब तरह-तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। ऐसे में कंगना ने जब इस फैसले का खुलासा किया तब कयास लगने लगा कि एक्ट्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। वहीं इससे पहले भी कई मौकों पर रनौत भविष्य में चुनाव लड़ने का संकेत दे चुकी है। कंगना रनौत ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में कहा था, कि वह किसी भी संभावित क्षमता में हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं, भले ही इसके लिए उन्हें राजनीति से क्यों न जुड़ना पड़े। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

द्वारकाधीश की नगरी किसी स्वर्ग से कम नहीं

कंगना ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि मैं तो हमेशा कहती हूं कि द्वारका दिव्य नगरी है। यहां कि हर एक चीज अद्भुत है, कण-कण में यहां द्वारकाधीश समाए हुए हैं और द्वारकाधीश के दर्शन होते ही मैं धन्य हो जाती हूं। मेरी हमेशा से ये कोशिश रहती है कि दर्शन करने आएं, लेकिन काम होने के कारण कभी-कभी ही आना संभव हो पाता है। मैं चाहती हूं कि सरकार ऐसी सुविधा करे कि पानी के नीचे जो द्वारका है वो पानी के अंदर जाकर देखा जा सके। हमारा जो महान नगर रह चुका है, जो भगवान श्री कृष्ण की नगरी है वो हमारे लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

Tags:
  • Kangana Ranaut
  • Kangana took a big decision
  • being upset with the flop films
  • Kangana took a decision
  • Kangana will change her career
  • Bollywood actress Kangana took a big decision
  • कंगना रनौत
  • कंगना ने लिया बड़ा फैसला
  • फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर कंगना ने लिया फैसला
  • कंगना बदलेंगी अपना करियर
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना का बड़ा फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज