चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन : जानें मध्यप्रदेश के कौन से रूट्स से होकर जाएगी ये स्पेशल गाड़ियां
Jitendra Shrivastava | Sept 04, 2024, 21:14 IST
thesootr
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल गाड़ियों की एक-एक ट्रिप चलाएगा। अमृतसर-विशाखापट्नम के बीच और फिरोजपुर केंट-पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल चेन्नई एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है...
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल गाड़ियों की एक-एक ट्रिप चलाएगा। अमृतसर-विशाखापट्नम के बीच और फिरोजपुर केंट-पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल चेन्नई एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04670 अमृतसर-विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर को अमृतसर स्टेशन से 14.30 बजे चलकर दूसरे दिन 09.38 बजे बीना, 11.38 बजे भोपाल, 12.43 बजे नर्मदापुरम, 13.20 बजे इटारसी और रूट से होते हुए तीसरे दिन 11.00 बजे विशाखापट्नम स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी व्यास,जालंधर, लुधियाना, अम्बाला केंट, पानीपत जं, दिल्ली सफदरगंज, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, बैतूल, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राज्मंद्री, सामलकोट और दुवाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।
04692 फिरोजपुर केंट-पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल चेन्नई स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर को फिरोजपुर केंट स्टेशन से 13.25 बजे चलकर दूसरे दिन 08.15 बजे भोपाल, 09.50 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 12.25 बजे पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल चेन्नई स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी बठिंडा, जाखल जंक्शन, जींद जंक्शन, रोहतक जंक्शन, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, इटारसी जंक्शन, बैतूल, मुलताई, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, रामागुंडम, पेड्डापल्ली, जमीकुंटा, वारंगल, दोर्नाकल जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, न्यू गुंटूर, तेनाली जंक्शन, निडुब्रोलू, बापटला, चिराला, ओंगोल, सिंगरायकोंडा, कावली, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन, नायुडुपेटा और सुलूरुपेटा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 7 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर, 1 पार्सल वेन सहित कुल 19 कोच रहेंगे।
ट्रेन के चलने का समय...
ऐसे रहेंगे हाल्ट...
ऐसे चलेगी ये गाड़ी...
गाड़ी के हाल्ट...
कोच कंपोजीशन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
By Sumit Kumar
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
By Mukesh Sharma
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
By Sandeep Kumar
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih