महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर, उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन
Sandeep Kumar | Jun 22, 2026, 18:50 IST
उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन
पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में शुरू हुआ ऑपरेशन टाइगर आखिरकर सफल रहा। उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। अब उद्धव गुट में लोकसभा के सिर्फ 3 सांसद बचे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में गए।
- शिंदे गुट की संख्या 7 से बढ़कर 13 हुई।
- उद्धव गुट में अब सिर्फ 3 सांसद बचे।
- आदित्य ठाकरे ने बागियों को बिकाऊ कहा।
- संजय राउत ने उन्हें गद्दार बताया।
6 सांसद शिंदे के बंगले पहुंचे
बागी सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं। ये सभी 18 जून को शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक में भी नहीं आए थे।
आदित्य बोले, बागी बिकाऊ निकले
वहीं उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि सही समय आने पर वे अपना पक्ष रखेंगे।
राउत बोले, सर्जरी करनी होगी
राउत ने यह भी बताया कि उद्धव 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान वे बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। 27 जून को यवतमाल, वाशिम और हिंगोली, 28 को परभणी और धाराशिव, तथा 29 को शिर्डी का दौरा होगा।
दल-बदल कानून का पेच
उद्धव की बैठक में भी नहीं आए कई विधायक
4 साल में दूसरी बड़ी टूट
उद्धव ने भांडुप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा दूसरों के बच्चे चुराने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बालठाकरे की बनाई शिवसेना को तोड़ने का यह काम पाप है।
FAQ
- शिवसेना में पहले कब टूट हुई थी?
जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत की थी, जिससे शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। चुनाव आयोग ने बाद में शिंदे गुट को शिवसेना नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया था। - लोकसभा में शिंदे और उद्धव गुट की स्थिति क्या होगी?
6 सांसदों के शामिल होने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। वहीं उद्धव गुट में अब सिर्फ 3 सांसद बचेंगे। इससे संसद में उद्धव गुट की ताकत काफी कमजोर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें...
सियासी युद्ध: 362 के मिशन पर NDA, शिवसेना तो शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या?
सीधी में शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, फिर किया सरेंडर
BMC चुनाव में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान, उद्धव की शिवसेना को मिल सकती हैं 60 सीटें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava