महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर, उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन

Sandeep Kumar | Jun 22, 2026, 18:50 IST
Share
उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन
उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन

पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में शुरू हुआ ऑपरेशन टाइगर आखिरकर सफल रहा। उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। अब उद्धव गुट में लोकसभा के सिर्फ 3 सांसद बचे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में गए।
  • शिंदे गुट की संख्या 7 से बढ़कर 13 हुई।
  • उद्धव गुट में अब सिर्फ 3 सांसद बचे।
  • आदित्य ठाकरे ने बागियों को बिकाऊ कहा।
  • संजय राउत ने उन्हें गद्दार बताया।

6 सांसद शिंदे के बंगले पहुंचे

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नंदनवन बंगले पर पहुंचे। वहां बैठक के बाद उन्होंने शिंदे के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आधिकारिक रूप से शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए।
बागी सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं। ये सभी 18 जून को शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक में भी नहीं आए थे।

आदित्य बोले, बागी बिकाऊ निकले

उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। आदित्य ने यह भी कहा कि लालच की वजह से उन्होंने रातोंरात बिना किसी शर्म के यह कदम उठाया।
वहीं उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि सही समय आने पर वे अपना पक्ष रखेंगे।

राउत बोले, सर्जरी करनी होगी

पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस बगावत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए हैं और हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी।

राउत ने यह भी बताया कि उद्धव 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान वे बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। 27 जून को यवतमाल, वाशिम और हिंगोली, 28 को परभणी और धाराशिव, तथा 29 को शिर्डी का दौरा होगा।

दल-बदल कानून का पेच

6 सांसदों की यह बगावत सिर्फ राजनीतिक नहीं, कानूनी दृष्टि से भी अहम है। दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। चूंकि उद्धव गुट में लोकसभा के कुल 9 सांसद थे, इसलिए 6 का एक साथ बागी होना उन्हें वैध गुट बताने का आधार दे सकता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि इन सांसदों को आगे किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

उद्धव की बैठक में भी नहीं आए कई विधायक

इस बगावत के बीच उद्धव की अपनी बैठक में भी 3 से 4 विधायक नहीं पहुंचे। इससे पार्टी में नई टूट की अटकलें और तेज हो गई हैं। पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 288 में से 20 सीटें जीती थीं। बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर ने खुद कहा कि उनकी बगावत का कारण निर्वाचन क्षेत्र का विकास और धन की कमी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे उद्धव से नाराज नहीं हैं।

4 साल में दूसरी बड़ी टूट

जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत कर शिवसेना तोड़ी थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दे दिया था। अब 6 सांसदों की यह बगावत उद्धव गुट के लिए पिछले 4 साल में दूसरा बड़ा झटका है।

उद्धव ने भांडुप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा दूसरों के बच्चे चुराने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बालठाकरे की बनाई शिवसेना को तोड़ने का यह काम पाप है।

FAQ

  1. शिवसेना में पहले कब टूट हुई थी?
    जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत की थी, जिससे शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। चुनाव आयोग ने बाद में शिंदे गुट को शिवसेना नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया था।
  2. लोकसभा में शिंदे और उद्धव गुट की स्थिति क्या होगी?
    6 सांसदों के शामिल होने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। वहीं उद्धव गुट में अब सिर्फ 3 सांसद बचेंगे। इससे संसद में उद्धव गुट की ताकत काफी कमजोर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...

उद्धव की शिव सेना फिर टूटी , 6 सांसद शिंदे गुट में जाने को तैयार, स्पीकर से मिलेंगे

सियासी युद्ध: 362 के मिशन पर NDA, शिवसेना तो शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या?

सीधी में शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, फिर किया सरेंडर

BMC चुनाव में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान, उद्धव की शिवसेना को मिल सकती हैं 60 सीटें

Tags:
  • शिवसेना
  • महाराष्ट्र
  • एकनाथ शिंदे
  • संजय राउत
  • उद्धव ठाकरे
  • आदित्य ठाकरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग