Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फड़णवीस और अमित शाह को ऐसा कहा कि मच गया सियासी घमासान

Vikram Jain | Aug 03, 2024, 20:09 IST
Share
Uddhav Thackeray targets Devendra Fadnavis and Amit Shah
Uddhav Thackeray targets Devendra Fadnavis and Amit Shah

महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग काफी तीखी हो गई है। अब शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।

MUMBAI. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगने लगा है। नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला बोला है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को खटमल कह डाला। साथ ही अलावा उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली कह दिया।

'खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है'

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर निशाना साधा। पुणे में एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि मैंने उसे (फडणवीस) कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा' लेकिन मैं खटमल को चुनौती नहीं देता हूं, उसने कहा कि मेरे आड़े मत आओ, अरे तेरी हैसियत ही नहीं है, खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है। उससे पहले ठाकरे ने कहा कि जैसे मुंबई में मैने कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा'.. मैं फिर कहता हूं 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा.' यहां मेरे पैर के नीचे कलिंगड रखा गया है। ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं, उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा, अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा।

वो भी शाह था ये भी शाह हैं...

उद्धव ठाकरे पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज अमित शाह यहां (पुणे) आए थे। वो भी शाह था ये भी शाह हैं। नवाज शरीफ का केक खाने वाले हमें हिंदुत्व सिखाएंगे, मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सत्ता बनाने वाले श्यामाप्रसाद मुखर्जी हैं। आपका हिंदुत्व कैसा है, ये अमित शाह बताएं। अगर हिंदू-मुस्लिम लड़के-लड़की शादी करते हैं तो आप लव जिहाद कहते हो, लेकिन आप मुसलमानों के लिए काम करते हो तो वो क्या है? अगर हम 'औरंगजेब फैन क्लब' हैं तो आप (अमित शाह) जो कर रहें वो 'सत्ता जिहाद' है।

ये खबर भी पढ़ें...Sleemanabad Tunnel : विंध्यवासियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात , कटनी में बन रही देश की सबसे लंबी पानी वाली टनल

ठाकरे के बयान पर फडणवीस का पलटवार

उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया बोला था। आज उन्होंने अपने भाषण से ये सिद्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि उद्धव मानसिक संतुलन खो चुके हैं और वह हताश होकर इस तरह की बातें कर रहे हैं। ऐसे हताश व्यक्ति के बयानों पर क्या जवाब दिया जाए। कोई हताशा में संतुलन खोकर अनाप-शनाप बकवास करे, उस पर जवाब नहीं दिया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुंबई समाचार
  • Maharashtra politics
  • डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
  • उद्धव ठाकरे का बयान
  • उद्धव ठाकरे का खटमल वाला बयान
  • ठाकरे ने अमित शाह को बताया अब्दाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती