उज्ज्वला योजना में बदलाव: 9 की जगह मिलेंगे अब 4 सिलेंडर, जानें नए नियम
Jitendra Shrivastava | Jun 08, 2026, 23:55 IST
Photograph: (thesootr)
NEW DELHI. केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना सब्सिडी घटा दी है। अब साल में 9 की जगह सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही मिलेंगे। 5वें सिलेंडर से पूरी कीमत चुकानी होगी। जानिए नए नियम
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- अब साल में सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे।
- पहले 4 सिलेंडर पर 300 रुपए सब्सिडी जारी रहेगी।
- 5वें सिलेंडर से पूरी कीमत 942 रुपए चुकानी होगी।
- दिल्ली में उज्ज्वला सिलेंडर अब 642 रुपए में।
- औसत खपत के आधार पर लिया गया फैसला।
यह फैसला बढ़ती एलपीजी सिलेंडर कीमत (LPG Cylinder Price) के बीच लिया गया है। आइए जानते हैं नए नियम, असर और इसके पीछे की पूरी वजह विस्तार से।
अब सिर्फ 4 सिलेंडर पर सब्सिडी
यह योजना मई 2016 में शुरू हुई थी। शुरुआत में हर लाभार्थी को साल में 12 सब्सिडी सिलेंडर मिलते थे। बाद में इसे घटाकर 9 कर दिया गया था। और अब इसे और कम कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने यह बताया। उनके अनुसार यह फैसला औसत सालाना खपत पर आधारित है।
क्या कहते हैं नए नियम
सब्सिडी के बाद उज्ज्वला लाभार्थी पहले चार रिफिल के लिए 642 रुपए चुकाते हैं। यह दिल्ली की मौजूदा 942 रुपये कीमत पर आधारित है। लेकिन 5वें सिलेंडर से नियम बदल जाएगा। पांचवां या उससे आगे का सिलेंडर बुक करने पर पूरी कीमत लगेगी। यानी उस पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।
एलपीजी कीमत में बढ़ोतरी
अधिकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी रोज करीब एक रुपए बैठती है। पांच लोगों के परिवार में यह 20 पैसे प्रतिदिन प्रति व्यक्ति है। फिर भी सब्सिडी के बाद उज्ज्वला सिलेंडर 642 रुपए में मिलता है।
सरकार ने बताई असली वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम तेजी से चढ़े हैं। आयात का मुख्य आधार सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस फरवरी से करीब 46 प्रतिशत बढ़ा है। मध्य-पूर्व की घटनाओं ने इस संकट को और गहरा किया है। फिर भी सरकार का दावा है कि भारत की कीमतें कई देशों से कम हैं।
लाभार्थियों पर क्या असर
हालांकि, सरकार का तर्क है कि औसत खपत चार सिलेंडर ही है। पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) का मकसद साफ ईंधन को बढ़ावा देना है। ऐसे में लाभार्थियों को अपनी गैस खपत की योजना सोच-समझकर बनानी होगी। नए नियमों की पूरी जानकारी रखना अब और जरूरी हो गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नया नियम लागू होने से पहले ले लो होम लोन वरना नहीं मिलेगा, जानें RBI का नया नियम
एअर इंडिया का नया प्लान: खाना छोड़ो और सस्ता टिकट पाओ!
हनीमून पर पूरा परिवार साथ ले गया दूल्हा, दुल्हन ने मांगा तलाक
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खोला नूडल स्टॉल, बोला बोरिंग थी फेसबुक की नौकरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari