किसान ने अपनी लकी कार को दी समाधि, शोभायात्रा निकालकर किए लाखों खर्च
Sandeep Kumar | Nov 09, 2024, 12:49 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-09T115144.092
अभी तक आपने किसी साधु-संत के समाधि की बात सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक कार की समाधि के बारे में बताएंगे। कार को समाधि क्यों दी गई किसने दी, कहां दी गई जैसे तमाम सवालों के जवाब हमारी इस स्टोरी में आपको पढ़ने को मिल जाएंगे।
आज तक आपने किसी संत-साधु की समाधि की बात सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक कार की समाधि की घटना के बारे में बता रहे है। दरअसल कार की समाधि की घटना गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के अमरेली जिले में देखने को मिली है। यहां पर संजय पोलरा नाम के एक किसान ने अपनी लकी कार को अपने खेत में समाधि दी। इस दौरान उन्होंने अपने सगे-संबंधियों और गांव के 1500 लोगों को बुलाकर दावत भी दी। कार को समाधि देते देखने के लिए आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में जुटे। बताया जा रहा है कि कार की समाधि कार्यक्रम में किसान ने करीब 4 लाख रुपए खर्च कर डाले।
CM के केक-समोसे पर मचा हड़कंप! सीएम के लिए मंगाया समोसा, स्टाफ ने खाया
अमरेली जिले के पाडरशिंगा गांव के रहने वाले किसान ने साल 2006 में खरीदी गई अपनी लकी कार को फूल मालाओं से सजाया और फिर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार को उनके खेत तक ले जाया गया। यहां एक बड़ा सा गड्ढा खुदवाया और पंडित की उपस्थिति में शास्त्र विधि के साथ कार को समाधि दी गई। इस अवसर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव वालों को भी मौके पर बुलाया।
आयोग का अजब-गजब फरमान, यूपी में लेडीज के लिए नहीं चलेगा मर्द टेलर
कुछ ही दिनों पहले उन्हें अपनी लकी कार को अपने ही खेत में समाधि का विचार आया। कार की याद को ताजा रखने के लिए यह उपाय किया। इसका विचार आने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों व गांव के साथ-साथ करीब 2000 लोगों को 4 पेज का आमंत्रण कार्ड भी भेजा था।
CM के केक-समोसे पर मचा हड़कंप! सीएम के लिए मंगाया समोसा, स्टाफ ने खाया
कार की निकाली गई शोभा यात्रा
आयोग का अजब-गजब फरमान, यूपी में लेडीज के लिए नहीं चलेगा मर्द टेलर
इसलिए दे दी समाधि किसान संजय ने बताया कि कार से उनकी काफी तरक्की हुई। आर्थिक स्थिति सुधरी और समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ी। इसलिए वे इसे बेचना नहीं चाहते थे। कार को बेचने या म्यूजियम में रखने की बजाय हमेशा कार की याद रहे इसलिए उन्होंने अपनी प्रिय कार की खेत में समाधि दे दी।
संजय ने 2000 लोगों को भेजा था निमंत्रण
thesootr links
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta