बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, अब तक 5 गिरफ्तार

Vikram Jain | Oct 17, 2024, 17:10 IST
Share
UP Bahraich violence two accused Police encounter
UP Bahraich violence two accused Police encounter

यूपी के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हिंसा मामले में अब तक 5 आरोपियों के गिरफ्तार किया है।

Lucknow. उत्तर प्रदेश के बहराइच हुई हिंसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। नेपाल बॉर्डर पर पुलिस से साथ हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब को गोली लगी है। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों ने रामगोपाल मिश्रा को गोली मारी थी।

नेपाल भागने की तैयारी में थे सरफराज और तालिब

जानकारी के मुताबिक आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब नेपाल भागने की फराक में थे। आरोपियों की सूचना मिलने के बाद यूपी STF और बहराइच पुलिस ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरफराज खान और तालिब को गोली लगी। वहीं सरफराज और फहीम सहित कुल 5 आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल और एक अन्य की गिरफ्तारी हुई है।

दो को लगी गोली, 5 गिरफ्तार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि अभी उनके कैजुअल्टी की जानकारी नहीं आई है, पुलिस ने 5 आरोपियों गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी है। इस मामले में बहराइच की एसपी वृंदा शुक्‍ला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर एनएसए लगाई जाएगी। दोनों आरोपियों के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मेडिकल कालेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

UP Bahraich violence two accused Police encounter 1
UP Bahraich violence two accused Police encounter 1


बहन ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका

उधर, एनकाउंटर पर आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी और सरफराज की बहन रुखसार ने सवाल उठाए हैं। मामले में रुखसार का बयान सामने आया है। रुखसार का कहना है कि बुधवार की शाम 4 बजे पिता अब्दुल हमीद, दोनों भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को उत्तर प्रदेश STF ने उठाया है। पुलिस मेरे पति और देवर को पहले उठाया जा चुका है। किसी भी थाने से इन लोगों की कोई खबर नहीं मिल पा रही है। इस दौरान रुखसार ने कहा कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।

युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा

बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुए जमकर बवाल हुआ था। इसमें राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी। बवाल के दौरान राम गोपाल एक छत पर चढ़ गया था। वहां एक झंडा हटाकर भगवा झंडा फहराया था। राम गोपाल जब झंडा समेट रहा था इस दौरान उसको गोली मारी गई।

बहराइच में हुई हिंसा के 5वें दिन राम गोपाल मिश्रा की हत्या से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। राम गोपाल को गोली मारने का यह वीडियो अब्दुल हमीद नाम के शख्स की छत का बताया जा है। इसी घर में राम गोपाल की हत्या की गई थी। रविवार को हंगामा हुआ था उसकी शुरुआत अब्दुल हमीद के घर से ही हुई थी। पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पथराव हुआ था। राम गोपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अब्दुल हमीद, उसके दो बेटे समेत 6 आरोपियों को नामजद किया है।

इस खबर से संबंधित 5 FAQ

FAQ

  1. बहराइच हिंसा का मामला क्या है?
    बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं कीं।
  2. आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया?
    आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब को पुलिस ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ नेपाल बॉर्डर के पास हुई थी, जब वे नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।
  3. पुलिस कार्रवाई में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?
    पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सरफराज, तालिब, उनके भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
  4. गिरफ्तार आरोपियों पर कौन सी कानूनी धाराएं लगाई जाएंगी?
    गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अन्य कानूनी धाराएं भी आरोपियों के अपराध के आधार पर लागू की जा सकती हैं।
  5. हिंसा की शुरुआत कैसे हुई थी?
    हिंसा की शुरुआत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद से हुई थी। इसके बाद पथराव हुआ और राम गोपाल मिश्रा को अब्दुल हमीद के घर की छत पर गोली मारी गई, जहां वह एक झंडा हटाकर भगवा झंडा फहरा रहा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी एसटीएफ
  • Encounter
  • एनकाउंटर
  • पुलिस मुठभेड़ समाचार
  • यूपी पुलिस
  • नेपाल
  • लखनऊ न्यूज हिंदी
  • बहराइच
  • बहराइच हिंसा
  • bahraich violence
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज