अजब चोर का गजब कारनामा... डॉक्‍टर के घर चोरी करने पहुंचा और हो गया कुछ ऐसा , लोगों ने लिए मजे , जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 02, 2024, 21:40 IST
UP capital Lucknow Strange act thief UP Police
चोरी की अजब- गजब घटनाएं सामने आती हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ से भी अजब चोर का गजब कारनामा देखने को मिला। यहां डॉक्‍टर के खाली पड़े घर में चोरी करने पहुंचा चोर घर में ही में सो गया। जानें क्या है पूरा मामला

Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजब चोर का गजब कारनामा देखने को मिला। यहां अपने साथियों के चोरी करने डॉक्‍टर के खाली पड़े घर में चोरी करने पहुंचा चोर घर में ही मस्त से सो गया। वहीं घर में हाथ करने के बाद उसके साथी भाग गए पर 'मासूम' चोर वहीं ड्राइंग रूम में सोता रह गया। अब चोर की ड्राइंग रूम में सोते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर चटखारे ले रहे हैं। एक ने तो लिखा है- 'क्‍या चोर बनेगा रे तू।'



क्या है पूरा मामला


पूरा मामला लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्‍टर 20 का है। यहां रात में चोरों का ग्रुप डॉक्‍टर सुनील पांडेय के खाली पड़े घर में चोरी करने आया था। घर से चोरी करने के बाद सारे तो भाग गए पर लेकिन एक चोर वहीं ड्राइंग रूम में सो गया। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था। फिर क्‍या था। इस दौरान पड़ोसियों की नजर सोते हुए इस चोर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने तत्‍काल फोन कर पुलिस को मामले में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले गई।



जेवर चुरा ले गए चोर


जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर के सेक्‍टर 20 में डॉक्‍टर सुनील पांडेय का घर है। वह बलरामपुर अस्‍पताल में बड़े पद पर रह चुके हैं। इस समय वाराणसी में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में उनका लखनऊ वाला घर बंद पड़ा था। इस बीच कुछ चोर चोरी करने घर में घुस गए। इन लोगों ने सारी अलमारियां तोड़ डालीं। जेवर चुरा लिए। यहां तक कि गैस सिलेंडर, वॉश बेसिन और टुल्‍लू पंप भी उखाड़ लिया। एक चोर नशे में धुत होने होने की वजह से घर में ही सो गया। उसके बाकी साथी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।



ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : अधिकारी ने कहा- अंग्रेजी समझ नहीं आती , हिंदी में दें RTI का आवेदन , जानें पूरा मामला



ये खबर भी पढ़ें... MP में ऑटो चालक ने पुलिस जवान को पीटा , ड्यूटी से गायब रहने वाला कांस्टेबल निलंबित , जानें पूरा मामला



एसी में मस्‍त नींद ....


सोशल मीडिया पर चोर की तस्‍वीर शेयर करते हुए लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'एसी की हवा में मस्‍त नींद आ गई होगी।' दूसरे ने लिखा है - 'पुलिस को चाहिए कि इसको नींबू पानी पिलाए और हो सके तो एक लिटिल लिटिल सा दे दे ताकि रात का हैंगओवर तो उतरे बेचारे कपिल का!' एक महिला यूजर ने लिखा है- 'कभी-कभी नशा भी काम आ जाता है, इसलिए शराब सस्ती होनी चाहिए ताकि चोर उसे ज्यादा पियें और चोरी करने के बाद वहीं सो जाएं, इसमें सबका फायदा है!'



ये खबर भी पढ़ें... धरती के भगवान की अनदेखी से गई मासूम की जान , गर्भस्थ शिशु की सोनोग्राफी जांच में बड़ी लापरवाही



ये खबर भी पढ़ें...2 जून आज ... क्यों फेमस है 'दो जून की रोटी' की कहावत , जानें क्या हैं इसके मायने



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





लखनऊ में चोर का कारनामा, चोर की ड्राइंग रूम में सोते हुए फोटो, लखनऊ पुलिस, लखनऊ क्राइम न्यूज, Thief's exploit in Lucknow, Photo of thief sleeping in drawing room, Lucknow Police


Lucknow Crime News



Tags:
  • लखनऊ में चोर का कारनामा
  • चोर की ड्राइंग रूम में सोते हुए फोटो
  • लखनऊ पुलिस
  • लखनऊ क्राइम न्यूज
  • Thief's exploit in Lucknow
  • Photo of thief sleeping in drawing room
  • Lucknow Police
  • Lucknow Crime News