सीएम योगी का बड़ा फैसला , कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानों पर लिखना होगा दुकानदार का नाम , विपक्ष हुआ हमलावर
Vikram Jain | Jul 19, 2024, 12:38 IST
yogi-adityanath-decision
22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी निकलने लगेगी। इस कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार ने अहम फैसला लिया। इस फैसले के लेकर सियासत भी तेज हो गई है।
NEW DELHI. उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर सभी दुकानदारों को अपना नाम लिखना जरूरी होगा।
आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर संचालक मालिक का नाम पहचान लिखना होगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
सीएम योगी के इस आदेश के बाद सियासत भी तेज हो गई है। योगी सरकार के इस फैसले को विपक्षी नेता लगातार हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है कि ठेले-ढाबे सहित सभी दुकानदार अपना नाम बाहर जरूर लिखें। इसके पीछे सरकार की मंशा अल्पसंख्यक वर्ग को समाज से अलग बांटने और उन्हें शक के दायरे में लाने की है। जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... MP में पीएम आवास में चल रही शराब दुकान, आबकारी विभाग ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ती रहती है। बीजेपी की इन्हीं विभाजनकारी नीतियों के चलते प्रदेश का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा है। अखिलेश यादव ने इस आदेश को सामाजिक अपराध करार दिया है।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण करार दिया और आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि सरकार उत्तर प्रदेश और पूरे देश में मुसलमानों को ‘दूसरे दर्जे’ का नागरिक बनाना चाहती है।
आपको बता दें कि 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है। सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी, मुजफ्फरनगर जिले से होते हुए कांवड़िए हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के अलग- अलग जिलों में जाते हैं, हरिद्वार से हर साल 4 करोड़ कांवड़िए कांवड़ उठाते हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़िए मुजफ्फरनगर से होकर जाते हैं।
आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं।
हर दुकान पर लगाना होगी नेमप्लेट
आदेश के बाद विपक्ष हमलावर
ये खबर भी पढ़ें... MP में पीएम आवास में चल रही शराब दुकान, आबकारी विभाग ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
बीजेपी सामाजिक सद्भाव की दुश्मन
ओवैसी ने आदेश को बताया भेदभावपूर्ण
आपको बता दें कि 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है। सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी, मुजफ्फरनगर जिले से होते हुए कांवड़िए हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के अलग- अलग जिलों में जाते हैं, हरिद्वार से हर साल 4 करोड़ कांवड़िए कांवड़ उठाते हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़िए मुजफ्फरनगर से होकर जाते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari