योगी सरकार की चेतावनी : संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कार्रवाई तय

Ravi Singh | Dec 26, 2024, 21:54 IST
Share
UP CM Yogi Government State Employee Property Details Manav Sampada Portal
UP CM Yogi Government State Employee Property Details Manav Sampada Portal Photograph: (the sootr)

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी और पदोन्नति पर भी असर पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक फैसले से राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को 31 दिसंबर से पहले मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। अगर कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसकी पदोन्नति पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

नहीं होगी पदोन्नति

सरकार की ओर से जारी पत्र में सभी राज्य कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा गया है कि 31 दिसंबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना अनिवार्य है।

ब्योरा नहीं देने पर होगी कार्रवाई

सरकार की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है कि प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी 31 जनवरी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर जमा कराएं। जो कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कर्मचारियों और अधिकारियों से ब्योरा मांगा जा चुका है, लेकिन लापरवाही के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। एक बार फिर सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

जनवरी से पोर्टल पर शुरू होगा अपडेट

साल 2024 की सूचनाएं एक जनवरी 2025 से मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होनी शुरू हो जाएंगी। साथ ही सभी अधिकारियों और कार्यालयों को यह काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में लापरवाही बरतता है या ब्योरा नहीं देता है तो उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सरकार पहले ही राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा मांग चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • सरकारी कर्मचारी
  • Yogi government
  • योगी सरकार
  • CM Yogi Adityanath
  • संपत्ति
  • government employee
  • CM Yogi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई