आयोग का अजब-गजब फरमान, यूपी में लेडीज के लिए नहीं चलेगा मर्द टेलर

Ravi Singh | Nov 08, 2024, 18:23 IST
Share
ि
ि

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिला सुरक्षा को लेकर एक फैसला लिया है। इस पर हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब यूपी में कोई पुरुष दर्जी नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग ने एक फैसला लिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके बाद सवाल ये है कि क्या अब यूपी में पुरुष दर्जी नहीं रहने वाले हैं। महिला आयोग चाहता है कि जिन जगहों पर महिलाओं से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं, वहां पुरुषों की जगह महिला कर्मी हों। बुटीक में पुरुषों की जगह महिला दर्जी महिलाओं का नाप लें। वहीं, पार्लर में लड़के उन्हें छू न पाएं, वहां महिला कर्मी हों, जो उन्हें सेवाएं दे सकें।

CM योगी को भेजा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने राज्य की योगी सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य के जिम और योग केंद्रों में महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षकों की तैनाती की जाए, इसके साथ ही पुरुष प्रशिक्षक महिलाओं के कपड़ों का नाप न लें। महिलाओं के लिए अलग से युवा केंद्र बनाए जाएं जिसमें सिर्फ महिला प्रशिक्षकों को ही शामिल किया जाए।

महिलाओं की सुरक्षा काफी हद तक सुनिश्चित

अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि स्कूल बस में ड्राइवर या किसी अन्य पुरुष कर्मचारी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की या कपड़ों का नाम लेते हुए उसे गलत तरीके से छुआ। महिला आयोग का मानना ​​है कि इस तरह के फैसले से महिलाओं की सुरक्षा काफी हद तक सुनिश्चित हो सकेगी।

महिलाओं को मिलेगा रोजगार

यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान का कहना है कि इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी और महिलाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बबीता चौहान ने कहा कि अगर कोई महिला जिम या योगा सेंटर में पुरुष प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेना चाहती है तो उसे यह बात लिखित में देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला अभी लिया गया है। आने वाले समय में इस फैसले को लागू करने के उपाय किए जाएंगे।

आयोग के इस फैसले का मकसद न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना है बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है। जिम, पार्लर, योगा सेंटर, स्कूल बस, कपड़े की दुकान समेत तमाम जगहों पर अगर माहिसाकर्मी होंगी तो इससे उनके लिए रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होंगे और उन्हें काम मिलेगा।

महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर

महिला आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कोई महिला किसी पुरुष से जिम या योगा सेंटर में ट्रेनिंग लेना चाहती है तो उसे यह बात लिखित में देनी होगी। इसके अलावा सभी महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर ही होनी चाहिए। उनका मानना ​​है कि ऐसे उपायों से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।

इस खबर से जुड़े सामान्य से सवाल

  1. क्या यूपी में पुरुष दर्जी की जगह महिला दर्जी काम करेंगे?
    हां, उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने प्रस्ताव भेजा है कि महिलाओं से जुड़ी सेवाओं में, जैसे बुटीक, पार्लर और अन्य स्थानों पर, पुरुषों की जगह महिला कर्मी काम करेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
  2. महिला आयोग ने किस कारण से यह कदम उठाया है?
    महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों और घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि इस तरह के कदमों से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर जहां महिलाएं सेवाएं लेती हैं।
  3. क्या महिलाओं के लिए अब केवल महिला प्रशिक्षक ही होंगे?
    हां, महिला आयोग ने प्रस्ताव भेजा है कि जिम, योगा सेंटर, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए केवल महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए। यदि कोई महिला पुरुष प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेना चाहती है, तो उसे लिखित में इसकी अनुमति देनी होगी।
  4. क्या इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे?
    हां, इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बबीता सिंह चौहान, महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि इस कदम से महिलाओं को जिम, पार्लर, योगा सेंटर, स्कूल बस और अन्य स्थानों पर काम मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  5. महिला सुरक्षा को लेकर आयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाना और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इसके अलावा, यह कदम महिलाओं को एक सुरक्षित और सहायक वातावरण देने के लिए उठाया गया है, ताकि वे बिना किसी डर के सार्वजनिक सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • महिला सुरक्षा
  • उत्तर प्रदेश
  • महिला आयोग
  • लेडीज टेलर
  • Women Tailor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई