महाकुंभ में लगे डरेंगे तो मरेंगे नारे के पोस्टर, क्या है सियासी संदेश?
Ravi Singh | Published:
UP Prayagraj Maha Kumbh 2025 Jagadguru Photograph: (the sootr)
यूपी के प्रयागराज में जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दे रही है। अब महाकुंभ क्षेत्र में 'डरेंगे तो मरेंगे' लिखे पोस्टर नजर आए हैं।
Maha Kumbh 2025 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई तरह के नारे सामने आए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए नारा दिया था 'एक हैं तो सेफ है'। हालांकि, अब चुनाव के बाद और कुंभ से पहले प्रयागराज में ऐसे ही नारे वाले पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।
महाकुंभ मेले का आयोजन पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी से शुरू होगा। इससे पहले जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से 'डरेंगे तो मरेंगे' लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर नागवासुकी मंदिर के सामने लगाए गए हैं। दक्षिणपीठ, नानिजधाम पीठ के संस्थापक और वैष्णव संप्रदायों के वैष्णवाचार्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से लगाए गए पोस्टरों से विवाद गहरा सकता है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य द्वारा लगाए गए होर्डिंग की पृष्ठभूमि में बंद मुट्ठी की तस्वीर की छाया दिखाई दे रही है। इसके जरिए सनातन धर्मियों को एकजुट होने की सलाह दी गई है।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज का जन्म 21 अक्टूबर 1966 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के नानिज गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम बाबूराव सुर्वे और सुभद्रा देवी था। इससे पहले 2019 के कुंभ में भी रामानंदाचार्य ने राम मंदिर मुद्दे से जुड़े पोस्टर लगाए थे, जो काफी चर्चा में रहे थे।
महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि अगर हम बंटे तो हमें बांटने वाले लोग पार्टियां करेंगे और जश्न मनाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान पर आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए। इसके अलावा महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए थे, जिन पर बंटेंगे तो कटेंगे लिखा था। इस पर काफी विवाद हुआ था।
हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कुंभ के दौरान करीब 50 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जो कि 2019 में हुए पिछले कुंभ से 40 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा डीजीपी ने बताया, 'हमने 2700 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें एआई क्षमता वाले कैमरे भी शामिल हैं और भीड़ के घनत्व, मूवमेंट, फ्लो, बैरिकेड जंपिंग, आग और धुएं की जानकारी देने के लिए व्यवस्था की गई है।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने लगाए पोस्टर
कौन हैं जगद्गुरु रामानंदाचार्य
बांग्लादेश में 5 अगस्त को तख्तापलट के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार शुरू हो गए थे। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अगस्त को हिंदुओं को लेकर बड़ा बयान दिया था। आगरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे' वाला बयान दिया था।
एकजुट होना पड़ेगा हिंदू समाज को
कैसी है महाकुंभ की सिक्योरिटी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari