यूपी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, कई घायल
Ravi Singh | Nov 30, 2024, 17:53 IST
UP Shravasti Horrific
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बलरामपुर की ओर से आ रहे एक टेंपो और कार में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बहराइच की ओर से आ रहा एक टेंपो और बलरामपुर की ओर से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए।
घटना श्रावस्ती जिले के इकौना थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर मोहनीपुर जमुनहा के पास हुई। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए घायलों को किसी तरह वाहनों से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
मौके पर पहुंचे सीओ इकौना सतीश कुमार शर्मा ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पांडेय के बेटे अवधेश कुमार ने मृतकों के प्रति दुख जताया और घायलों को मदद का आश्वासन दिया।
पुलिस का कहना है कि पहली नजर में हादसे की मुख्य वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार लग रही है। हालांकि अधिकारी ने यह भी माना कि वाहनों में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। दोनों वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
घायलों की हालत गंभीर
UP: श्रावस्ती में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत#UttarPradesh #Shravasti #NationaHighway #Accident #News #TheSootr pic.twitter.com/PtxsPs7DUl
— TheSootr (@TheSootr) November 30, 2024
5 लोगों की मौत की पुष्टि
मृतकों के परिजनों को भेजी सूचना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava