UP STF की बड़ी सफलता - एक लाख के इनामी अपराधी पंकज यादव को एनकाउंटर में किया ढेर
Vikram Jain | Aug 07, 2024, 15:16 IST
UP STF encounters Mukhtar's sharp shooter Pankaj
यूपी एसटीएफ को मथुरा में बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने हिस्ट्रीशीटर पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह कुख्यात अपराधी माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर था। पुलिस ने गैंगस्टर पंकज पर एक लाख का इनाम घोषित था।
Lucknow. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब एसटीएफ ने मथुरा में मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है।
मुठभेड़ में ढेर कुख्यात अपराधी पंकज यादव पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पंकज का साथी मौके से भाग निकला। पंकज यादव मुख्तार अंसारी के साथ ही सिवान के मोहम्मद शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग का शार्प शूटर भी रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ बुधवार तड़के फरह थाना क्षेत्र के रोसू गांव के पास हुई। यहां कुख्यात अपराधी पंकज यादव के होने की सूचना के बाद पुलिस और एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम ने घेराबंदी की थी।
इस दौरान पंकज ने एसटीएफ को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गैंगस्टर पंकज की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पंकज का साथी भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ एक घंटे चली और पंकज यादव ने 10 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने के बाद पंकज को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ वाली जगह से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस पंकज के फरार साथी की तलाश में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में ईसाई मिशनरी की संस्था आधारशिला पर एक्शन, संचालक डॉ. लाल समेत अन्य पर केस, जानें पूरा मामला
बता दें कि मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के ताहिरपुर का रहने वाला पंकज यादव उर्फ नखड़ू (32 साल) मुख्तार अंसारी शार्प शूटर रह चुका था। उसने शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी के गिरोह के लिए भी शूटर रहा है। इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी एडीजी ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पंकज के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे 40 से ज्यादा केस थानों में दर्ज थे। यह अपराधी कई पुलिस वालों की हत्या के मामले में भी फरारी काट रहा था। पंकज यादव पर ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह पुलिसकर्मी को मारने का आरोप भी था।
मुठभेड़ में ढेर कुख्यात अपराधी पंकज यादव पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पंकज का साथी मौके से भाग निकला। पंकज यादव मुख्तार अंसारी के साथ ही सिवान के मोहम्मद शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग का शार्प शूटर भी रहा है।
कुख्यात अपराधी पंकज मुठभेड़ में ढेर
इस दौरान पंकज ने एसटीएफ को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गैंगस्टर पंकज की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पंकज का साथी भागने में कामयाब रहा।
पंकज यादव ने की 10 राउंड फायरिंग
ये खबर भी पढ़ें... MP में ईसाई मिशनरी की संस्था आधारशिला पर एक्शन, संचालक डॉ. लाल समेत अन्य पर केस, जानें पूरा मामला
दर्ज थे 40 से ज्यादा मुकदमे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman