वाराणसी में देव दिवाली, 25 लाख दीयों से जगमगाए 84 घाट, जमकर आतिशबाजी

Vikram Jain | Nov 15, 2024, 22:12 IST
Share
UP Varanasi Dev Diwali Grand and attractive program
UP Varanasi Dev Diwali Grand and attractive program

देव दिवाली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। काशी के 84 गंगा घाटों पर दीप जलाए गए हैं। इस दौरान देव दीपावली का भव्य आयोजन देखने के लिए देश भर से लोग काशी पहुंचे हैं।

वाराणसी में बड़े उत्साह के साथ देव दीपावली मनाई जा रही है। देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगा उठे हैं। सभी घाट दीपों की रोशनी जगमग हो गए हैं। घाटों पर जोरदार आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी से आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के साथ मनमोहक नजारा देखने को मिला। देव दीपावली मनाने के लिए काशी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है। देश-दुनिया के लोगों की नजर देव दीपावली पर टिकी हुई है।

उपराष्ट्रपति ने नमो घाट पर जलाया पहला दीप

कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया। उनके दीप जलाने के देव दीपावली की शुरुआत की। दीप जलते ही भव्य आतिशबाजी शुरू हुई। उपराष्ट्रपति ने नमो घाट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी दीप जलाकर देव दीपावली मनाई।

UP Varanasi Dev Diwali
UP Varanasi Dev Diwali


शुक्रवार को नमो घाट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देव दीपावली के इस अद्वितीय पर्व के साक्षी बनना सौभाग्य की बात हैं। इस दौरान सीएम योगी ने गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

UP Varanasi Dev Diwali
UP Varanasi Dev Diwali


काशी में हुआ अद्भुत बदलाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 सालों में काशी में अद्भुत और बड़ा बदलाव है। पहले गंगा का जल स्नान के लिए भी असुरक्षित था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नमामी गंगे परियोजना के तहत किए गए प्रयासों से जल आचमन के योग्य हुआ है। सीएम ने आगे कहा कि जिसे 'नमो घाट' के रूप में जाना जाता है, उसे काशी की जनता 'नरेंद्र मोदी घाट' कहकर पीएम मोदी के प्रति अपना आभार प्रकट करती है। पहले विश्वनाथ धाम में 50 श्रद्धालु भी दर्शन नहीं कर पाते थे, आज 50 हजार लोग आसानी से दर्शन कर सकते हैं। काशी के विकास और विरासत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। इस दौरान उन्होंने 'नमो घाट' को देश का सबसे लंबा और खूबसूरत घाट बताया।

UP Varanasi Dev Diwali
UP Varanasi Dev Diwali


रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर वाराणसी के घाट

देव दीपावली पर भक्तों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला है। गंगा में क्रूज और नाव से पर्यटकों ने भव्य देव दीपावली के उत्सव का लुत्फ उठाया। इस दौरान वाराणसी के घाटों पर रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट ने सभी का मन मोह लिया।

UP Varanasi Dev Diwali
UP Varanasi Dev Diwali


देव दीपावली देखने पहुंचे 40 देशों के मेहमान

दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर भक्तों और पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। इस दौरान आतिशबाजी और लेजर शो ने सभी का मनमोह लिया। देव दीपावली देखने के लिए बड़ी संख्या संख्या विदेशी पहुंचे हुए हैं, इंडोनेशिया, वियतनाम समेत 40 देशों के मेहमान वाराणसी आए हैं। अनुमान है कि दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे हैं। काशी में घाटों पर आतिशबाजी होते ही लोगों ने इस खूबसूरत पल को मोबाइल में कैद किया। बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार देव दीपावली या 'देवताओं की दिवाली' का त्योहार कार्तिक महीने की पूर्णिमा की रात को दीपावली के 15 दिन बाद मनाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • काशी की भव्य देव दीपावली
  • सीएम योगी आदित्यनाथ
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • वाराणसी
  • नमो घाट
  • काशी में देव दीवाली
  • वाराणसी में देव दीपावली
  • Varanasi Dev Diwali
  • 25 लाख दीयों से जगमगाए घाट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज