सेना के इतिहास में पहली बार : एक राज्य, एक स्कूल, 2 क्लासमेट्स, इनके हाथों में इंडियन आर्मी और नेवी की कमान

Ravi Singh | Jun 29, 2024, 22:42 IST
Share
Chief Friend
Chief Friend

आपको जानकर हैरानी होगी कि नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी दोनों सैनिक स्कूल में साथ पढ़े हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे।

दो होनहार छात्र दोनों ही क्लासमेट्स आज देश की रक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी दोनों सैनिक स्कूल में साथ पढ़े हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे। मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा से आने वाले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक की शुरूआत में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे।

दोनों काफी अच्छे दोस्त

दोनों अधिकारियों के रोल नंबर भी एक-दूसरे के आसपास ही थे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था। स्कूल के दिनों से ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। सेना के अलग-अलग अंगों में होने के बावजूद दोनों संपर्क में रहते हैं।

दो महीने के अंतर में नियुक्ति

दोनों दोस्तों की नियुक्तियां भी लगभग दो महीने के अंतर पर एक ही टाइम हुई है। एडमिरल ने 1 मई को भारतीय नौसेना की कमान संभाली थी, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी रविवार को अपनी नया पदभार संभालेंगे।

नए आर्मी चीफ को जानें

नए आर्मी चीफ वर्तमान में उप सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून 2024 को अपना नया पदभार संभालेंगे। जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो रिटायर होने वाले हैं। सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले वह 2022 से 2024 तक उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) पद पर थे।

ये खबर भी पढ़ें...

NEET Paper Leak : CBI का बड़ा एक्शन, यहां से किया पत्रकार को गिरफ्तार

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को 1984 में 18 जम्मू और कश्मीर ( J&K ) राइफल्स में कमीशन दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस यूनिट की कमान संभाली थी। जनरल ऑफिसर को उत्तरी और पश्चिमी दोनों थिएटरों के संतुलित अनुभव का अनूठा गौरव मिला है। उत्तरी सेना कमांडर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में गतिशील आतंकवाद विरोधी अभियानों को संचालित करने के अलावा, उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर निरंतर अभियानों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन और परिचालन निगरानी प्रदान की।

दोनों हैं विंध्य के निवासी

आर्मी चीफ बनने जा रहे उपेंद्र द्विवेदी रीवा जिले के गढ़ उड़िया गांव के निवासी हैं। इधर नौसेना के प्रमुख दिनेश त्रिपाठी हैं जो सतना जिले के रहने वाले हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती