बच्चों के हाथ में फोन, फिर भी खाते से नहीं निकलेंगे मनमाने पैसे! जानें UPI Circle फीचर

Aman Vaishnav | Sept 06, 2026, 15:00 IST
Share
UPI Circle फीचर
UPI Circle फीचर

आजकल घर में बच्चे हों या बड़े, छोटी-बड़ी खरीदारी के लिए हर कोई यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। अब एक नए फीचर से आप इस आदत पर लगाम लगा सकते हैं। जानिए कैसे...

आजकल घर की छोटी-मोटी खरीदारी से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, हर काम के लिए फोन निकाल कर Online payment करना हमारी आम आदत बन गया है। माता-पिता के साथ-साथ घर के बच्चे भी अब डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं। वहीं जब बच्चे आपके फोन या खाते से पेमेंट (UPI payment) करते हैं, तो मन में एक डर हमेशा लगा रहता है।

नासमझी या जल्दबाजी में बच्चे कई बार गलत नंबर पर पैसे भेज देते हैं या जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं। सबसे बड़ी परेशानी तब खड़ी होती है जब उन्हें आपके बैंक का सीक्रेट पिन पता चल जाता है। इससे खाते की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस परेशानी का आसान समाधान है UPI Circle Pay।

क्या है यूपीआई सर्कल पे फीचर?

यूपीआई सर्कल पे एक ऐसी सुविधा है, जिसकी मदद से आप अपने बैंक खाते से परिवार के किसी सदस्य को पेमेंट करने की छूट दे सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपना बैंक खाता या यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

मान लीजिए आपका बेटा बाहर गया है और उसे 500 रुपए का कोई सामान खरीदना है। अगर उसके पास अपना बैंक खाता नहीं है तो भी आपको उसे अपना फोन या पासवर्ड देने की जरूरत नहीं है। वह आपके सर्कल से जुड़कर आराम से भुगतान कर सकता है।

पेमेंट पर रहेगा आपका पूरा कंट्रोल?

इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पैसों का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहता है। आप खुद तय करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट से पेमेंट कैसे करेगा और कितनी रकम तक खर्च कर सकता है। इसमें आपको दो तरह के विकल्प मिलते हैं:

  • हर बार मंजूरी वाला विकल्प: जब भी आपका बेटा या बेटी किसी दुकान पर पेमेंट करने की कोशिश करेंगे, आपके फोन पर तुरंत एक नोटिफिकेशन आएगा। आपके अप्रूव करने के बाद ही खाते से पैसे कटेंगे।
  • तय सीमा वाला विकल्प: इसमें आप पहले से एक तय रकम (जैसे हजार रुपए) सेट कर सकते हैं। इस लिमिट के अंदर बच्चे बिना आपसे बार-बार पूछे सीधे पेमेंट कर सकते हैं। इससे आपको हर छोटी पेमेंट के लिए बार-बार हां नहीं करना पड़ता है।

बच्चों और परिजनों के लिए बेहद उपयोगी?

अगर आपका बच्चा पहली बार डिजिटल पेमेंट की शुरुआत कर रहा है, तो यह फीचर आपके लिए बहुत काम का साबित होता है। इससे बच्चों को जरूरत के समय डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिल जाती है। साथ ही आपको भी अपने बैंक खाते की कोई फिक्र नहीं करनी पड़ती है।

सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जरूरी बातें

  • सिर्फ परिवार के सदस्यों को जोड़ें: इस सर्विस का इस्तेमाल केवल अपने भरोसेमंद परिजनों के साथ ही करें।
  • खर्च की सही सीमा तय करें: अपनी जरूरत और बच्चे की समझदारी के हिसाब से ही पेमेंट लिमिट सेट करें।
  • अनजान लोगों से दूरी रखें: कभी किसी गैर या अनजान व्यक्ति को अपने यूपीआई सर्कल में शामिल न करें।

ये खबरें भी पढ़िए...

प्लास्टिक नोट छापने के लिए RBI ने बदले टेंडर के नियम, कंपनियों के सामने ने रखीं 2 शर्तें

RBI का नया प्रस्ताव: अब 10 महीने नहीं, 3 महीने में मिलेगा सस्ते लोन का फायदा!

अब दस हजार रुपए भेजते ही करना होगा एक घंटा इंतजार, RBI ला रहा है नया नियम

ईपीएफओ वेज सीलिंग लिमिट: अब 25 हजार तक की बेसिक सैलरी पर मिलेगी पेंशन

Tags:
  • UPI payment
  • Online payment
  • डिजिटल पेमेंट
  • UPI
  • यूपीआई
  • ऑनलाइन शॉपिंग
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

By Aman Vaishnav

लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

By Arun Tiwari

करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?

By Jageshwar prasad

2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो

By Aman Vaishnav

ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो