UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 15 नवंबर तक हो सकता है शुल्क पर फैसला

Sandeep Kumar | Published:
Share

यूपीआई से भुगतान करने वालों के लिए बड़ी खबर है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब कुछ यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) 15 नवंबर तक इसे लागू करने की नई तारीख का एलान कर सकता है। इसके बाद 2,000 रुपए से ज्यादा के कुछ यूपीआई भुगतान पर शुल्क लग सकता है।

हालांकि, आम ग्राहकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं, बल्कि व्यापारियों से लिया जाएगा।

पहले 15 अक्टूबर से लागू होना था शुल्क

एनपीसीआई ने पहले 15 अक्टूबर से यह शुल्क लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन त्योहारों को देखते हुए फैसला टाल दिया गया। 13 अक्टूबर को जारी बयान में एनपीसीआई ने बताया था कि यूपीआई और सेवा संचालन समिति ने त्योहारों के दौरान ग्राहकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का फैसला किया है। समिति के मुताबिक, दिवाली के बाद चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) भुगतान पर यह शुल्क लागू किया जाएगा। इसकी नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

2,000 रुपए से ज्यादा के भुगतान पर कितना शुल्क लगेगा?

एनपीसीआई ने 15 सितंबर को जारी FAQ में प्रस्तावित शुल्क की जानकारी दी थी। इसके अनुसार, 2,000 रुपए से अधिक के पात्र व्यापारी भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लग सकता है। इस शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपए रखी गई है। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक एक लाख रुपए का भुगतान करता है, तो 0.4 प्रतिशत के हिसाब से 400 रुपए शुल्क बनता है। लेकिन व्यापारी से अधिकतम 300 रुपए ही लिए जाएंगे।

UPI पर MDR: ग्राहकों को नहीं लगेगा चार्ज, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई | MDR on UPI: Customers Won't Be Charged, NPCI Clarifies in Supreme Court
UPI सिस्टम चलाने के लिए MDR जरूरी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई, बोला- ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा चार्ज
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सुप्रीम कोर्ट में अहम बात कही है। NPCI का कहना है कि व्यापारी UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज ग्राहकों से नहीं वसूल सकते। साथ ही UPI ऐप भी ग्राहकों से कोई प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते।

पेट्रोल, डीजल और रेलवे भुगतान पर अलग शुल्क

रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और ईंधन से जुड़े भुगतान के लिए अलग व्यवस्था प्रस्तावित है। इन क्षेत्रों में 2,000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत की जगह हर लेनदेन पर पांच रुपए शुल्क लगेगा। इसमें पेट्रोल और डीजल का भुगतान भी शामिल है। वहीं, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और स्टॉक ब्रोकरों को किए जाने वाले भुगतान पर 0.02 प्रतिशत एमडीआर लगाने का प्रस्ताव है। इसकी अधिकतम सीमा भी 300 रुपए तय की गई है।

ग्राहकों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यूपीआई से Payment करने वाले ग्राहकों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। एमडीआर की रकम व्यापारी को चुकानी होगी। यानी ग्राहक जब किसी दुकान या अन्य कारोबारी संस्थान को यूपीआई से पैसे देगा, तो उस पर सीधे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

दोस्तों और परिवार को पैसे भेजना रहेगा मुफ्त

नई व्यवस्था केवल व्यापारियों को किए जाने वाले चुनिंदा यूपीआई भुगतान पर लागू होगी। दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को पैसे भेजने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा बिल की रकम आपस में बांटने या अपने एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे Transfer करने की सुविधा भी पहले की तरह मुफ्त रहेगी। पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेनदेन को इस शुल्क से बाहर रखा गया है।

15 नवंबर तक हो सकता है नई तारीख का ऐलान

एनपीसीआई ने अभी तक एमडीआर लागू करने की नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पहले दिवाली के तुरंत बाद शुल्क लागू करने की बात कही गई थी। ऐसे में 15 नवंबर तक नई तारीख सामने आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल व्यापारियों को अंतिम फैसले का इंतजार है।
Tags:
  • यूपीआई शुल्क
  • UPI MDR
  • यूपीआई 2000 रुपए
  • यूपीआई पेमेंट महंगा
  • पेट्रोल पेमेंट यूपीआई
  • NPCI news
  • UPI payment charges
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी

By Atul Dwivedi

द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा