एक बार फिर बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिकी ड्रोन गिराया, बदले में अमेरिका ने की बमबारी

Aman Vaishnav | May 27, 2026, 07:14 IST
Share
US iran conflict drone shot down internet restored
US iran conflict drone shot down internet restored

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है, वहीं 88 दिन बाद ईरान में इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से बहाल हुई हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा सैन्य टकराव

पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर बेहद नाजुक हो गए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है।

इसके साथ ही ईरान ने सीमा में घुसे एक अमेरिकीलड़ाकू विमान पर भी फायरिंग की बात कही है।

IRGC का कहना है कि अगर अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, तो ईरान इसका करारा जवाब देगा। ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने भी अमेरिका को धमकी दी है।

उन्होंने कहा है कि अब पश्चिम एशिया की ताकतें अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगी। अमेरिका का कोई भी ठिकाना अब यहां सुरक्षित नहीं है।

अमेरिका ने रातभर की बमबारी

जानकारी के अनुसार इस दावे से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में रातभर ताबड़तोड़ हमले किए। अमेरिकी सेना के मुताबिक उन्होंने ईरान की उन नौकाओं को निशाना बनाया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के कई मिसाइल लॉन्च ठिकानों को भी तबाह कर दिया है।

पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स...

ट्रम्प की दोटूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे ईरान के साथ ओबामा प्रशासन जैसी कोई ढीली डील नहीं करेंगे। या तो एक मजबूत और अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ भी नहीं होगा।

दोहा वार्ता के अहम मुद्दे

कतर में चल रही दोहा वार्ता में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने और ईरान के हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर मुख्य चर्चा हो रही है। ईरान की फ्रीज संपत्तियों को वापस पाने पर भी बात चल रही है।

समझौते पर नहीं बने दस्तखत

कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देश सीजफायर बढ़ाने पर दस्तखत कर देंगे। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है।

सुप्रीम लीडर की मंजूरी जरूरी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान और हिजबुल्लाह के समर्थन में संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईरान इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता के साथ खड़ा है।

हिजबुल्लाह को समर्थन

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान और हिजबुल्लाह के समर्थन में संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता के साथ खड़ा है।

ईरान में 88 दिन बाद लौटा इंटरनेट

वहीं इस भारी सैन्य तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी राहत की खबर भी आई है। ईरान में पिछले 88 दिनों से बंद पड़ी इंटरनेट सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट की निगरानी करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था नेटब्लॉक्स ने इसे आधुनिक इतिहास का सबसे लंबा राष्ट्रीय इंटरनेट ब्लैकआउट करार दिया है।

नेटब्लॉक्स की रिपोर्ट: मंगलवार को ईरान में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से थोड़ी कनेक्टिविटी जुड़ती हुई देखी गई है। हालांकि यह साफ नहीं है कि सरकार इस इंटरनेट सेवा को स्थायी रूप से चालू रखेगी या नहीं।

ये खबरें भी पढ़िए...

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम

Iran America War Update छ अमेरिका-ईरान समझौता : होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

ईरान के नए प्लान से भड़का अमेरिका, ट्रम्प बोले- युद्ध के अलावा कोई रास्ता नहीं!

अमेरिका-ईरान युद्ध : NATO देश की हरकतों से आगबबूला हुए ट्रंप, भारत को तेल देने की कही बात

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • ईरान
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • Iran America War Update
  • अमेरिका-ईरान युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच