नौकरानी ने खिलाया पेशाब वाला खाना, बीमार पड़ा परिवार, ऐसे खुला राज

Raj Singh | Oct 16, 2024, 11:10 IST
Share
the sootr
the sootr

एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक नौकरानी ने एक घर के सभी सदस्यों के खाने में पेशाब मिलाकर उन्हें खाना खिला दिया, जिससे पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर काम करने वाली नौकरानी ने परिवार के खाने में अपना पेशाब मिलाकर उन्हें खिलाया। जब परिवार के सभी सदस्य लीवर की बीमारी से पीड़ित हो गए, तो उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें नौकरानी की शर्मनाक हरकत कैद हो गई। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और परिवार का आरोप है कि वह कई सालों से ऐसा कर रही थी।

कैसे हुआ खुलासा?

रियल एस्टेट कारोबारी का परिवार गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहता है। कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी नौकरानी रीना, जो पिछले आठ साल से उनके घर में काम कर रही थी, परिवार के खाने में पेशाब मिलाकर परोस रही थी। परिवार के सदस्यों को पिछले कुछ महीनों से लीवर की बीमारी हो रही थी। शक होने पर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिसमें यह शर्मनाक हरकत सामने आई।

ये भी खबर पढ़िए... MP में पेशाब करने की बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले चाकू, 4 घायल

कारोबारी का भरोसा टूटा

कारोबारी ने बताया कि वह नौकरानी पर आंख मूंदकर भरोसा करते थे और उसे परिवार का सदस्य मानते थे। पहले भी घर से नकदी और सामान चोरी होता रहा, लेकिन उन्होंने उस पर शक नहीं किया। सीसीटीवी फुटेज में यह देखने के बाद उनका भरोसा पूरी तरह टूट गया।

नौकरानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुछ समय पहले कारोबारी ने टीवी पर एक घटना देखी थी, जिसमें एक नौकरानी ने खाने में पेशाब मिलाया था। तभी से उन्हें अपनी नौकरानी पर शक हुआ और उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सोमवार को नौकरानी की यह घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पेशाब कांड
  • गाजियाबाद
  • उत्तर प्रदेश
  • गाजियाबाद न्यूज़
  • रियल एस्टेट
  • यूपी पुलिस
  • पेशाब
  • कारोबारी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर