MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Sandeep Kumar | Oct 05, 2026, 21:18 IST
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...एमपी में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम को लिखा पत्र, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे, सीएम मोहन का राहुल पर हमला, कूनो में फिर गूंजी किलकारी: मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत...
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन , CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी केजेपी21 चीता ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद देश में चीतों की संख्या 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। इन शावकों का पिता बोत्सवाना से आया नर चीता है। इसलिए देश में पहली बार बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत हुई है। पूरी खबर पढ़ें...
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में खाली पदों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल का पत्र ट्वीट किया है। पूरी खबर पढ़ें...
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
इन दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाड़ली बहनों को लेकर दिया एक बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहुत महंगी पड़ गई है। उन्हें अंदाजा नहीं था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी सामने आ जाएगी। जानें सीएम मोहन यादव ने ऐसा क्यों और कब कहा...पूरी खबर पढ़ें...
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने खास तौर पर आयोजकों को नसीहत दी है। साथ ही प्रशासन और अभिभावकों से भी सतर्क रहने और नजर रखने की अपील की है। इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा एंट्री को लेकर विवादित बयान दिया था। पूरी खबर पढ़ें...
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
मध्य प्रदेश सरकार नर्मदा उद्गम स्थल को प्रदूषण से बचाने के लिए अमरकंटक सैटेलाइट सिटी बसाएगी। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने निवेश क्षेत्र का दायरा सात हजार से बढ़ाकर 11 हजार 657 हेक्टेयर से ज्यादा कर दिया है। चार गांवों की जमीन पर होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं बनेंगी। अगले दो महीने में नए निवेश क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार होगा। पूरी खबर पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 36 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। इस पर सोमवार यानी आज सुनवाई हो सकती है। खास बात यह है कि रिपोर्ट में पानी में केमिकल मिलाने की साजिश की जांच का जिक्र सामने नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ें...
आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
MP Top News: मध्यप्रदेश में रोजगार के बेहतर मौके तलाश रहे युवाओं के लिए अक्सर आकांक्षी युवा जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं। अब नई पीढ़ी यानी Gen-Z को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक नया शब्द सुझाया है। उनका कहना है कि जेन-जी की जगह इस पीढ़ी को तरुण भारत कहा जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें...
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
एमपी टॉप न्यूज: बागेश्वर धाम की अपील के बाद अब आश्रमों की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है। साध्वी हर्षा रिछारिया ने इस पर खुलकर बात की है। हर्षा का सवाल सीधा है। यदि संतों को अपने ही सेवादारों पर भरोसा नहीं, तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा कौन करेगा? हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी संत, आश्रम या बागेश्वर धाम का नाम नहीं लिया है। पूरी खबर पढ़ें...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta