MP में पेशाब करने की बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले चाकू, 4 घायल

Vikram Jain | Published:
Share
MP Jabalpur dispute over urinating attack with knife
MP Jabalpur dispute over urinating attack with knife

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेशाब करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरों पक्ष के लड़कों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर में दशहरा जुलूस के दौरान पेशाब करने की बात को लेकर जमकर बवाल हो गया। यहां दो पक्षों में आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के लड़कों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

जानें पूरा मामला

घटना रविवार रात को रद्दी चौक पर हुई। यहां अधारताल क्षेत्र में दशहरे का जुलूस निकल रहा था। चौराहे के नाले के पास एक युवक पेशाब कर रहे थे। इस दौरान नाले के पास ही मौजूद 10 से ज्यादा लड़कों ने युवक से कहा कि इस जगह पेशाब मत करों, आगे जाओ। उनकी बात सुनकर युवक विवाद करने लगा। इस दौरान युवक के दोस्त दौड़कर मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें... आलू के पराठे में खिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी के साथ मिल किया ये कांड

मारपीट के बाद चले चाकू

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया। चाकूओं से हमले में 4 युवक घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के सिर, गले और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। इस वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान घायल युवक बहुत देर तक सड़क किनारे पड़े रहे, रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने 108 की सहायता से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।

ये खबर भी पढ़ें... राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार अलंकरण सम्मान

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। घायल चार लोगों को गंभीर चोटे आई हैं सभी का अस्पताल में इलाज किया रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : एमपी के पास छिपा हो सकता है तीसरा आरोपी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • दो पक्षों में विवाद
  • मारपीट
  • चाकूबाजी
  • चाकू से हमला
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत