IAS transfer: 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले, डीएम-कमिश्नर समेत कई जिम्मेदारियों में बदलाव
Rohit Sahu | Apr 22, 2025, 10:15 IST
up ias transfer 2025
सोमवार रात बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। 33 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें सूचना निदेशक शिशिर सिंह का भी नाम शामिल है. जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी।
आईएएस ट्रांसफर:सोमवार 21 अप्रैल 2025 की रात यूपी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जिसमें 33 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (District Magistrates) और मंडलायुक्त (Commissioners) बदले गए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
राज्य सरकार ने सूचना निदेशक शिशिर सिंहको हटाकर विशाल सिंह को मिली नई जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें लंबे समय से सूचना निदेशक पद पर रहे शिशिर सिंह को विशेष सचिव, MSME विभाग बनाया गया है।
यह भी पढ़ें...आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को
thesootr links
कौशल राज शर्मा को सीएम का सचिव बनाया गया
वाराणसी के मंडलायुक्त (Commissioner) रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वे लंबे समय से वाराणसी में कार्यरत थे और उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया था। उनकी जगह पर एस. राजलिंगम को वाराणसी मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी के पद पर सत्येंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। यह बदलाव शहर के प्रशासनिक ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।
सूचना विभाग में फेरबदल
यह भी पढ़ें...आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को
इन जिलों के डीएम बदले
- IAS सत्येंद्र कुमार वाराणसी जिलाधिकारी बने
- IAS अभिषेक पांडेय हापुड़ जिलाधिकारी बने
- IAS अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली बने
- IAS रवींद्र कुमार जिलाधिकारी आजमगढ़ बने
- IAS अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर बने
- IAS अविनाश कुमार जिलाधिकारी गाजीपुर बने
- IAS मृदुला चौधरी झांसी के DM बनाए गए
- IAS गजल भारद्वाज जिलाधिकारी महोबा
- IAS महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कुशीनगर बने
- IAS आलोक कुमार जिलाधिकारी संतकबीर नगर बने
- IAS शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही बने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava