रेलवे का बड़ा तोहफा: अब 15 मिनट पहले तक बुक होंगे ट्रेन टिकट, यहां से होगी योजना की शुरुआत

Sanjay Dhiman | Aug 07, 2025, 15:15 IST
Share
vande bharat train in india
Photograph: (the sootr)

अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं,यह नई सुविधा केवल दक्षिण रेलवे (Southern Railway) जोन की 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू की गई है।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई राहत भरी सुविधा शुरू की है। अक्सर जब किसी को अचानक यात्रा करनी होती है, तो सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि टिकट मिल पाएगा या नहीं। लेकिन अब, यह चिंता खत्म हो गई है। अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं, और वह भी सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स के साथ। इस नई सुविधा के बारे में जानिए विस्तार से।

किन ट्रेनों में मिल रही है यह सुविधा?

फिलहाल, यह नई सुविधा केवल दक्षिण रेलवे (Southern Railway) जोन की 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू की गई है। इन ट्रेनों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश के प्रमुख वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने इस कदम को एक टेस्ट के तौर पर लागू किया है, और आने वाले समय में इसे देशभर की अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रेल मंत्री ने बताई कब से ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, होंगी ये सुविधाएं

रायपुर से मुंबई-हावड़ा के लिए दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, वंदे भारत से रांची-जबलपुर की यात्रा होगी आसान

इस सुविधा की शुरुआत क्यों की गई?

रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत इसलिए की है क्योंकि अक्सर ऐसा होता था कि जब ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी होती थी, तो मध्यवर्ती स्टेशनों से यात्री टिकट नहीं खरीद पाते थे, भले ही सीटें खाली क्यों न हों। इससे रेलवे को भी नुकसान हो रहा था, और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अब इस बदलाव के बाद, ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक करना संभव हो सकेगा। इससे सीटों का बेहतर उपयोग हो सकेगा, और यात्रियों को अंतिम समय में भी टिकट मिल पाएगी।

टिकट बुक करने का आसान तरीका

इस सुविधा का लाभ उठाना बेहद सरल है। यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंगसुविधा का लाभ IRCTC की मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से उठा सकते हैं। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया सामान्य टिकट बुकिंग जैसी ही होगी। बस ध्यान रखें कि बुकिंग को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 15 मिनट पहले तक पूरा करना होगा।

जानिए इस नई सुविधा के बारे में कुछ जरूरी बातें



  1. यह सुविधा फिलहाल केवल दक्षिण रेलवे की चुनिंदा 8 वंदे भारत ट्रेनों में उपलब्ध है।
  2. टिकट के दाम सामान्य टिकट की तरह ही होंगे, यानी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  3. बुकिंग के बाद टिकट कैंसिल भी की जा सकती है, और रिफंड रेलवे की पॉलिसी के अनुसार मिलेगा।
  4. रेलवे टिकट ऑफलाइन मोड से भी प्राप्त की जा सकती है, यानी काउंटर से भी 15 मिनट पहले तक टिकट मिल सकती है।
  5. यह सुविधा अन्य ट्रेनों में अभी लागू नहीं की गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...

त्योहारों और वीकेंड का डबल डोज, राजस्थान में सभी ट्रेन फुल, महंगा हुआ फ्लाइट का किराया

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी और दिए गिफ्ट, तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

ट्रायल के बाद लागू होगा सभी जगह

रेलवे ने शुरुआत दक्षिण भारत की वंदे भारत ट्रेनों से की है, लेकिन यात्रियों की प्रतिक्रिया और ट्रायल के बाद यह सुविधा अन्य जोन और ट्रेनों में भी लागू हो सकती है। यह कदम रेलवे की डिजिटल और स्मार्ट ट्रैवल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • IRCTC
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग
  • दक्षिण रेलवे
  • रेलवे टिकट
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज