OMG : महिला के एक पॉपकॉर्न पकाने वाले वीडियो पर आए 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज
Raj Singh | Sept 25, 2024, 11:26 IST
the sootr
सोशल मीडिया पर हर समय कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला भुट्टे के एक दाने से पॉपकॉर्न बनाती है...
सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनके व्यूज और लाइक्स हजारों-लाखों में होते हैं। कई बार ये वीडियो मजेदार होते हैं तो कई बार ये आपको जोश से भर देते हैं। कुल मिलाकर वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको आखिर तक बांधे रखते हैं, जिसकी वजह से वीडियो को व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। हालांकि, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी यूजर्स काफी चर्चा कर रहे हैं।
वायरल वीडियो को देखें तो एक महिला तवे पर पॉपकॉर्न बना रही है जिसमें सिर्फ एक पॉपकॉर्न दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पॉपकॉर्न पर तेल की एक बूंद और बहुत कम नमक डालती है। इसके बाद वो उसे लकड़ी के चम्मच से हिलाती है। फिर वो एक लकड़ी का चम्मच लाती है और उसे कॉर्न पर रख देती है। ऐसा करने के कुछ देर बाद पॉपकॉर्न फट जाता है। वीडियो बिल्कुल सामान्य है लेकिन इस पर व्यूज लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं।
ये भी खबर पढ़िए... तिरुपति लड्डू विवाद : चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 87 मिलियन यानी 8.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लाइक्स 17 लाख से ज्यादा लोगों ने किया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट भी किए हैं। यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा कि वो कुछ सेकंड काफी तनावपूर्ण थे क्योंकि वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग आखिर तक खुद को वीडियो देखने से रोक नहीं पाए।
इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि मैं गुस्से में हूं, मैं बस उस एक छोटे से पॉप का इंतजार कर रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे भी ज्यादा दयनीय यह है कि मैंने पूरा वीडियो देखा। एक यूजर ने लिखा कि क्या कोई और भी इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि नॉन-स्टिक पैन के साथ कितनी गलतियां हो रही हैं?
क्या है वीडियो?
ये भी खबर पढ़िए... तिरुपति लड्डू विवाद : चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा
8.7 करोड़ व्यूज
वीडियो पर यूजर्स ने क्या कहा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari