दुर्गा पूजा में झुमके-बिंदी नहीं, खरीदें ये हथियार... शॉपिंग दिखाते हुए लड़की ने कही ये बातें

Vikram Jain | Aug 30, 2024, 18:47 IST
Share
Video of Kolkata female vlogger showing self defense things goes viral
Video of Kolkata female vlogger showing self defense things goes viral

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद लोगों में आक्रोश है। इस बीच शहर की ही लड़की ने शॉपिंग के सामान का वीडियो शेयर करते महिलाओं से ये अपील की है।

सोशल मीडिया पर कोलकाता की महिला व्लॉगर ने शॉपिंग से जुड़ी वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं के लिए अलग अंदाज में बड़ा संदेश दिया है। संदेश देता हूआ ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो @thevoguishaffair नाम की इंस्टाग्राम आईडी से श्रेयसी बिसवास ने शेयर किया है। वीडियो के माध्यम से श्रेयसी कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर केस को लेकर महिला सुरक्षा और बचाव के लिए बात कर रही हैं। सेल्फ डिफेंस चीजों को लेकर श्रेयसी के इस वीडियो को 74 हजार लाइक्स और 7.6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

आईए जानतें श्रेयसी ने शॉपिंग दिखाते हुए क्या कहा...

शेयर किए गए वीडियो में श्रेयसी बिसवास ने शॉपिंग का सामान दिखाते हुए कहा कि इस साल की सभी बंगाली लड़कियों की तरह मैंने दुर्गा पूजा की खरीदी कर ली है, देखिए क्या खरीदा। मैंने अपने लिए एक पेपर स्प्रे खरीदा है जिसे हमला करने वाले पर छिड़का जाए तो उसकी आंखों और लंग्स पर खतरनाक हमला हो सकता है।

वह आगे कहती हैं कि इसके बाद मैंने अलार्म की चेन लिया है जिसका बटन दबाने पर इतना तेज अलार्म बजता है कि हमलावर को डराकर भगाने के लिए काफी है। इसके साथ ही मल्टी पर्पज की चेन है जिसमें छोटा चाकू है जिसका यूज आप हमले होने पर खुद को बचाने के लिए यूज कर सकते हैं।

महिला सुरक्षा पर जताई चिंता

महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए वह कहती हैं कि जिस राज्य में बेटी को मां दुर्गा का रूप माना जाता है, जिस राज्य में देवी की पूजा होती है, वहां पर महिलाओं की सुरक्षा ही चिंता का विषय है। वह कहती है कि आप सेल्फ डिफेंस चीजों को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। थैंक्यू...

सेल्फ डिफेंस में ये हथियार बैग में रखें...

कैप्शन में लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि मैं कोलकाता की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वीडियो बनाउंगी। आज सिस्टम की हालत दयनीय है ऐसे में महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा करने की जरूरत है। अपने काम वाली जगह पर अलर्ट रहें और अपने बैग में सेल्फ डिफेंस को लेकर ये हथियार जरूर रखें।

महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस का मैसेज देते इस वीडियो पर यूजर्स ढेरों कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इसे 74 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि लड़कियों के साथ लड़कों को भी शिक्षित करने की जरूरत है। एक अन्य यूजर्स ने दुख जताते हुए लिखा कि अभी हर बंगाली महिला के मन में यह एक बात है कि कोलकाता अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद लोगों में खासा आक्रोश है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोलकाता रेप मर्डर केस
  • kolkata rape murder case
  • दुर्गा पूजा में हथियार खरीदे
  • कोलकाता की लड़की ने दिखाई शॉपिंग
  • श्रेयसी बिसवास का इंस्टाग्राम वीडियो
  • Shreyasi Biswas Instagram video
  • कोलकाता महिला सुरक्षा
  • सेल्फ डिफेंस चीजों का वीडियो वायरल
  • महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस के हथियार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई