नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Jitendra Shrivastava | Jul 11, 2026, 16:57 IST
Photograph: (THESOOTR)
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट पलटी। हादसे में 15 लोगों की मौत, 21 को बचाया गया। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।
समझें क्या है पूरा मामला...
- वियतनाम में नाव पलटी, भारतीय पर्यटकों की मौत।
- फु क्वोक के पास हादसा, 21 लोग बचाए गए।
- दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर।
- ऊंची लहरों में पलटी स्पीडबोट, मची अफरातफरी।
- भारतीय पर्यटकों से भरी नाव समंदर में डूबी।
फु क्वोक के पास बड़ा हादसा
भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी के लिए तुरंत कंट्रोल रूम बनाए। शुरुआत में दूतावास ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन बाद में साफ हुआ कि हादसे में 15 लोगों की जान चली गई।
कितने लोग थे नाव में
अधिकारियों के मुताबिक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी 15 लोगों के शव भी किनारे पर लाए जा चुके हैं।
दूतावास का बयान और हेल्पलाइन
हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल का कंट्रोल रूम इन नंबरों पर उपलब्ध है, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई स्थित दूतावास के कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा कि वे हर तरह की मदद के लिए उपलब्ध हैं।
कैसे पलटी नाव
रिपोर्ट के मुताबिक उस समय समुद्र में हालात खराब थे। इलाके में ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिसकी वजह से बोट पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
फु क्वोक क्यों है खास
बचाव अभियान अब भी जारी है। अधिकारी घटना की पूरी वजह की जांच कर रहे हैं। भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।
ये खबरें भी पढ़ें...
बिना सिम-नेटवर्क चलेगा BSNL का नया फोन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम्, सबका खड़ा होना अनिवार्य, केंद्र ने जारी की गाइडलाइन
राम मंदिर का चढ़ावा शेयर बाजार में... पुलिस ने खोला करोड़ों का खेल
रेलवे का नया नियम: अब सफर में नहीं चलेगा WhatsApp वाला ट्रेन टिकट, जानें क्यों
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman