मंत्री विजय शाह की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस ने वीडियो अब तक जांच के लिए नहीं भेजा

Rohit Sahu | May 19, 2025, 07:52 IST
Share
vijay shah sc
vijay shah sc

विजय शाह के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा है। पुलिस को यह वीडियो घटना के 6 दिन बाद मिला।

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मंत्री शाह ने हाईकोर्ट के FIR के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। पुलिस ने वीडियो तो जब्त कर लिया, लेकिन उसे अब तक फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के लिए नहीं भेजा गया। मंच पर मौजूद अन्य जिम्मेदार लोगों से पूछताछ भी अब तक शुरू नहीं हुई है। केवल छापरिया के सरपंच और सचिव को बयान के लिए बुलाया गया।

क्या कहा था विजय शाह ने

महू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 14 मई को स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट की बेंच ने मंत्री शाह की भाषा को अपमानजनक बताते हुए गटर जैसी संज्ञा दी।

19 मई की दी थी तारीख

विजय शाह ने FIR होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसपर 16 मई को सुनवाई हुई। जिसमें शाह के वकील ने मामले से जुड़े अतिरिक्त डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए समय मांगा। जिसपर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 19 मई दी।

पुलिस का रवैया ये

मंत्री जी के विवादित बयान पर जांच की गति इतनी धीमी है कि पुलिस ने वीडियो जब्त किया, लेकिन अभी तक फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा। मंच पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ नहीं हुई। केवल सरपंच और सचिव को बयान के लिए बुलाया गया है। पुलिस जांच की जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है, क्योंकि मामला कोर्ट से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें...पत्नी के दस जगह चल रहे थे चक्कर... हाईकोर्ट ने दिया पति का साथ

मंत्री का माफीनामा: 10 बार क्षमा मांगता हूं

शाह ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी भावनाओं को गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि मैं सोफिया बहन और सेना का अपमान सोच भी नहीं सकता। उनका बयान आतंकवादियों की हरकतों की निंदा के उद्देश्य से था। अगर किसी को गलत लगता है तो में 10 बार माफी मांगता हूं।

यह भी पढ़ें..सुप्रीम कोर्ट से एमपी ई-टेंडरिंग प्रकरण में ईडी का प्रकरण खारिज

डिप्टी सीएम का भी बयान विवाद में

इसी बीच एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क बयान भी सामने आ गया। उन्होने कहा कि पूरा देश सेना और सेना पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक है। कांग्रेस ने इसे भी सेना का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Vijay Shah | vijay shah bayan | विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | Supreme Court

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Vijay Shah
  • vijay shah bayan
  • सोफिया कुरैशी
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा