विनेश फोगाट की अयोग्यता पर सियासत तेज, सुरजेवाला ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल , कर दी ये बड़ी मांग

Vikram Jain | Updated:
Share
Randeep Surjewala targets Modi government in Vinesh case
Randeep Surjewala targets Modi government in Vinesh case

पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष के इसे साजिश बताकर फेडरेशन और सरकार पर हमलावर है। अब कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र पर हमला बोला है।

NEW DELHI. पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने भारत में सियासत तेज हो गई है। विनेश फोगाट को लेकर ओलंपिक के फैसले को विपक्ष ने साजिश बताया है। इस मामले में विपक्षी नेता फेडरेशन और केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए।

देश की बेटी उठेगी और लड़ेगी

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि विनेश ने संन्यास का ऐलान जरूर किया है लेकिन मुझे उम्मीद है कि देश की बेटी उठेगी और लड़ेगी। ये 140 करोड़ देशवासियों की भी अपील है। सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में भारत सरकार चुप क्यों है?... भारतीय ओलंपिक संघ को इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से बात करनी चाहिए। साथ ही कहा कि दुर्भाग्य से खेल मंत्री विनेश फोगाट पर 17 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी देते है।

नफरती षड्यंत्र के पीछे कौन?

मामले को नफरती षड्यंत्र बताते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा और देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किसने किया, इसके पीछे कौन है, जिससे विनेश की जीत हज़म नहीं हुई?, किसका चेहरा बचाने की कोशिश हो रही है, इसका पर्दाफाश होना चाहिए।

विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले में उतरने से पहले अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि रूल-11 कहता है कि अगर पहलवान विनेश का वैट 50 किलो से कम था तभी तो वह कुश्ती खेली। अगले दिन वजन ज्यादा था तो नियम पिछले दिन पर कैसे लागू होगा? इसको लेकर ओलंपिक संघ से मांग करनी चाहिए। ये पदक सिर्फ विनेश फोगाट का नहीं बल्कि हमारे देश का था।

मोदी जी रूस और यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं तो…

उन्होंने कहा अगर भारत की सरकार चाहे तो विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिल सकता है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विनेश गोल्ड की हकदार है। अगर वो लड़ती तो सिल्वर मेडल जरूर लाती। अगर पीएम मोदी रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकते हैं तो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से अपील करके विनेश का मेडल वापस ला सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...PM मोदी जाएंगे वायनाड, 10 अगस्त को करेंगे लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों का दौरा

फोगाट क्यों हुई बाहर?

पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई थीं, फाइनल मैच से पहले खबर आई कि वजन की वजह से वह अब नहीं खेल पाएंगी, विनेश का वजन 50 किलो से 150 ग्राम ज्यादा था, ओलंपिक नियम के अनुसार कुश्ती पहलवान को कैटेगरी से सिर्फ 100 ग्राम तक की ही छूट दी जा सकती है, लेकिन विनेश फोगाट 50 किलोग्राम की कैटेगरी में मैच खेल रही थीं। अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विनेश फोगाट मामले में सियासत
  • कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला
  • सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार