विनेश फोगाट के कांग्रेस जॉइन करने पर भड़के महावीर फोगाट, राजनीति में जाना नहीं आया पसंद

Jitendra Shrivastava | Sept 09, 2024, 16:09 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। विनेश के ताऊ और कुश्ती के गुरु महावीर फोगाट का कहना है कि मैं विनेश की राजनीति में आने के खिलाफ हूं, जबकि मैं चाहता हूं कि उसे एक और ओलंपिक खेलना चाहिए। बता दें कि विनेश फोगाट ने पिछले हफ्ते कांग्रेस जॉइन की है...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में अपनी पहचान बना चुकीं विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही यह फैसला किया है, लेकिन उनके ताऊ और कुश्ती के गुरु महावीर सिंह फोगाट को उनका राजनीति में जाना पसंद नहीं आया। उन्होंने विनेश की राजनिति में प्रवेश को लेकर कहा कि यह फैसला गलत है। विनेश को अभी एक और ओलंपिक खेलना चाहिए।

पिछले हफ्ते ही कांग्रेस जॉइन की थी

विनेश को कुश्ती के गुर सिखाने वाले महावीर फोगाट का कहना है कि मैं विनेश की राजनीति में आने के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि उसको अभी एक और ओलंपिक खेलना चाहिए। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। इससे पहले विनेश और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। इसके बाद वे कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, AICC महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बावरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हुए।

गर्भकाल …

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

जुलाना से मिला है विनेश को टिकट

हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने अपने पति के पैतृक गांव बक्ता खेड़ा से जुलाना विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू भी कर दिया है। इस दौरान विनेश ने रोड शो भी किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने बोला था कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस ने इस पूरे प्रदर्शन के दौरान पहलवानों का समर्थन किया था।

कोर्ट केस में भी जीतेंगे

विनेश फोगाट ने कहा था कि मैं देश के लोगों और मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं, आपने मेरी रेसलिंग जर्नी में मेरा साथ दिया। मैं कांग्रेस पार्टी का भी शुक्रिया अदा करती हूं, कठिन समय आपको बताता है कि आपके साथ कौन-कौन है। जब हमें सड़कों पर घसीटा गया, तो बीजेपी को छोड़कर सभी दल हमारे साथ खड़े थे। मैं एक नई पारी शुरू कर रही हूं, मैं चाहती हूं कि खिलाड़ियों को वह सब न सहना पड़े, जिससे हम लोगों गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं और पीछे भी नहीं हटेंगे। हमारा जो कोर्ट केस चल रहा है हम उसमें भी जीत हासिल करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
Vinesh Phogat Congress angry Mahavir Phogat politics choice

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Vinesh Phogat
  • विनेश फोगाट
  • angry Mahavir Phogat
  • महावीर फोगाट नाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज