विनेश फोगाट ने दी बीजेपी के योगेश को पटखनी, पहलवान से विधायक बनीं विनेश के ऊपर इतने लाख का कर्ज, जानिए कितनी है संपत्ति

Ravi Singh | Published:
Share
Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी विनेश फोगाट ने भाजपा के कप्तान योगेश बैरागी को पटखनी दे दी है। विनेश का यह पहला चुनाव था। आइए जानते हैं कुश्ती से राजनीति में आईं विनेश फोगाट की कुल संपत्ति के बारे में...

Vinesh Phogat Julana election result 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बीच जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं विनेश फोगाट ने भाजपा के कप्तान योगेश बैरागी पटखनी दे दी है। विनेश का यह पहला चुनाव था। जहां एक तरफ राज्य में शुरुआती बढ़त के बाद अचानक बाजी कांग्रेस के हाथ से फिसलती दिख रही थी। वहीं विनेश ने फिर भी अच्छी जीत हासिल की है। आइए जानते हैं पहलवानी से राजनीति में आईं विनेश फोगाट की कुल संपत्ति के बारे में...

6 हजार वोटों से हराया बीजेपी कैंडिडेट को

विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा की जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पहली ही कोशिश में जीत हासिल कर विधानसभा में जगह बना ली है। इस सीट से पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार को 6 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य पहलवान कविता रानी ने भी इसी सीट से विनेश के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें केवल 1200 के करीब वोट ही मिले हैं।

चुनावी हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा

कुश्ती से राजनीति में कदम रखने वाली पहलवान विनेश फोगाट की संपत्ति ( Vinesh Phogat Net Worth ) की बात करें तो उन्होंने विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान जमा किए गए हलफनामे में अपनी नेटवर्थ से जुड़ी हर जानकारी दी थी। इस हलफनामे के मुताबिक कांग्रेस विधायक बनीं विनेश फोगाट की वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल सालाना आय 13 लाख 85 हजार 152 रुपए है। वहीं उनके पति सोमवीर राठी की सालाना आय 3 लाख 44 हजार 220 रुपए है। 11 सितंबर को चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे पर नजर डालें तो पूर्व भारतीय पहलवान विनेश फोगाट परिवार के पास कुल 2 लाख 10 हजार रुपए नकद हैं। जबकि विनेश के एक्सिस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में खाते हैं, जिनमें करीब 40 लाख रुपए जमा हैं। वहीं उनके पति के पास दो बैंक खातों में जमा राशि और 48 हजार रुपए की एफडी है।

शेयरों में पति ने लगाया पैसा

विनेश फोगाट ने शेयर बाजार में एक भी रुपए नहीं लगाया है, लेकिन उनके पति ने शेयर बाजार की कई कंपनियों में निवेश किया है। विनेश के पति सोमवीर राठी ने कुल 6 कंपनियों में 19 लाख 7 हजार रुपए से ज्यादा का निवेश किया है। विनेश फोगाट ने 1.50 लाख प्रीमियम का बीमा भी ले रखा है। वहीं, उनके पति के पास 14 लाख 59 हजार प्रीमियम वैल्यू वाली पॉलिसी है।

लाखों की लग्‍जरी कारें

विनेश के पास कारों की बात करें तो उनके पास 4 लग्जरी कारें हैं। उनके पति के पास एक लग्जरी कार है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक इन लग्जरी कारों की कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपए है। विनेश फोगाट के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास वोल्वो एक्ससी 60 (कीमत 35 लाख रुपए), हुंडई क्रेटा (कीमत 12.02 लाख रुपये), टोयोटा इनोवा (कीमत 17.04 लाख रुपये) और टीवीएस जुपिटर बाइक (कीमत 40,220 रुपए) है। इसके अलावा उनके पति के नाम पर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (कीमत 19.57 लाख रुपए) रजिस्टर्ड है।

विनेश के पास कितनी संपत्ति

कांग्रेस प्रत्याशी विनेश के पास 1.10 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। जबकि 1.85 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनके पति के पास कुल 57.35 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है। 31 दिसंबर 2019 को विनेश फोगाट ने 1 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति खरीदी थी, जिसका बाजार मूल्य अब 2 करोड़ रुपए हो गया है।

कितने रुपए का कर्ज?

विनेश फोगाट और उनके पति पर कार लोन है। विनेश फोगाट पर 13.61 लाख रुपए का कार लोन है, जबकि उनके पति पर 19.32 लाख रुपए की कर्ज है। सोने की बात करें तो विनेश के पास 35 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है। इसके अलावा उनके पति के पास 28 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Vinesh Phogat
  • विनेश फोगाट
  • Haryana
  • पहलवान विनेश फोगाट
  • हरियाणा
  • कांग्रेस विनेश फोगाट
  • Haryana Assembly Election 2024
  • जुलाना विनेश फोगाट
  • Exit Poll Haryana
  • जुलाना विधानसभा
  • Julana Assembly
  • जुलाना
  • Julana
  • Julana election result
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?