दूसरी बार पिता बने विराट कोहली, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म, नाम अकाय
Rahul Garhwal | Feb 20, 2024, 22:29 IST
Virat-Anushka son name is Akay
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने लंदन में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा गया है। 15 फरवरी को बेटे का जन्म हुआ था, विराट ने 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की।
MUMBAI. विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आखिरकार गुड न्यूज शेयर कर ही दी। लंबे वक्त से लगाए जा रहे कयासों का दौर उस वक्त थम गया, जब विराट कोहली ने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया था। 20 फरवरी को विराट ने जानकारी शेयर की।
![virat post]()
विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वामिका के छोटे भाई अकाय का 15 फरवरी को हमने इस दुनिया में स्वागत किया। आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया कि उनके बेटे का जन्म कहां हुआ है। हालांकि, 13 फरवरी को इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ लिखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विराट के बेटे का जन्म लंदन में ही हुआ है।
विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका मतलब निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी होता है। विराट की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलेजुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और विराट के अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब लाइव के दौरान कोहली के पिता बनने की खबर का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि विराट पिता बनने वाले हैं और अपने परिवार के साथ हैं। इसलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। कुछ वक्त बाद एबी डिविलियर्स ने प्राइवेसी लीक करने के लिए माफी मांगी थी।
ये खबर भी पढ़िए..
'बैजबॉल के जनक' ने आखिरी टेस्ट में बनाया था महारिकॉर्ड
इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने 13 फरवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वह अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया। इसके बाद ये साफ हो गया था कि विराट-अनुष्का दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं।
virat post
'हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें'
विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वामिका के छोटे भाई अकाय का 15 फरवरी को हमने इस दुनिया में स्वागत किया। आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
कहां हुआ बच्चे का जन्म
विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया कि उनके बेटे का जन्म कहां हुआ है। हालांकि, 13 फरवरी को इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ लिखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विराट के बेटे का जन्म लंदन में ही हुआ है।
अकाय का मतलब क्या ?
विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका मतलब निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी होता है। विराट की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलेजुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।
एबी डिविलियर्स ने सबसे पहले किया था खुलासा
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और विराट के अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब लाइव के दौरान कोहली के पिता बनने की खबर का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि विराट पिता बनने वाले हैं और अपने परिवार के साथ हैं। इसलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। कुछ वक्त बाद एबी डिविलियर्स ने प्राइवेसी लीक करने के लिए माफी मांगी थी।
ये खबर भी पढ़िए..
'बैजबॉल के जनक' ने आखिरी टेस्ट में बनाया था महारिकॉर्ड
2 दिन पहले हर्ष गोयनका ने भी दी थी जानकारी
इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने 13 फरवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वह अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया। इसके बाद ये साफ हो गया था कि विराट-अनुष्का दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग