विदेश घूमने का है शौक तो ये देश देगा वीजा फ्री एंट्री

कई देशों ने भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा दी है। लेकिन अब एक और देश भारत के नागरिकों को वीज़ा फ्री एंट्री देने की तैयारी में है तो आइए आपको बताते हैं वो देश कौनसा है।

author-image
Dolly patil
New Update
free entry
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दुनियाभर में घूमने-फिरने का शौक हम सब को है। हर देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी पर्यटन काफी अहम है। पर्यटन कई देशों के लिए कमाई का एक बेहतरीन ज़रिया है। इसी के साथ कई देशों में भारतीय पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और कई देश चाहते हैं कि वहां भारतीय पर्यटक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए। ऐसे में कई देश जहाँ भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल (visa on arrival ) की सुविधा देते हैं तो अब कई देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना की शुरुआत की है।

हाय अल्लाह तौबा, ये बिना वीजा कैसे आ गए, इंटरव्यू में पीएम मोदी ने किया पाक दौरे का खुलासा

कौन सा देश देगा फ्री वीजा

हालांकि पिछले कुछ समय में कई देशों ने भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा दी है। लेकिन अब एक और देश भारत के नागरिकों को वीज़ा फ्री एंट्री  ( visa free entry ) देने की तैयारी में है। आपको बता दें कि श्रीलंका ही वो देश है जो भारत के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री ( visa free entry ) देने वाला है।

रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज को नहीं मिला अमेरिका का वीजा, जानें क्या है वजह

दरअसलभारत और श्रीलंका के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और जब से श्रीलंका में आर्थिक संकट छाया है, तब से दोनों देशों के संबंधों में और मज़बूती आई है। ऐसे में अब श्रीलंका ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए पर्यटकों को वीज़ा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है, जिनमें भारत को खास जगह दी गई है।

कितने देशों को मिलेगी सुविधा

जानकारी के मुताबिक श्रीलंका भारत समेत 35 देशों को वीज़ा फ्री एंट्री की सुविधा देगा। भारत के अलावा अमेरिका, यूके, चीन, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्ज़ियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कज़ाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्रज़लैंड

rt

ऑस्ट्रिया, इज़रायल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, साउथ कोरिया,ओमान, कतर और न्यूजीलैंड भी श्रीलंका की वीज़ा फ्री एंट्री वाले देशों की लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका की वीज़ा फ्री यात्रा की सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। यह पॉलिसी 6 महीने के लिए वैध रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री visa on arrival भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा Visa Free Entry for Indians visa free entry वीज़ा फ्री एंट्री
Advertisment