थाइलैंड में मनाएं दिवाली, सरकार दे रही भारतीयों को ये खास ऑफर

The Sootr | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
थाइलैंड में मनाएं दिवाली, सरकार दे रही भारतीयों को ये खास ऑफर
थाइलैंड में मनाएं दिवाली, सरकार दे रही भारतीयों को ये खास ऑफर

थाइलैंड की सरकार ने भारत से आने वाले टूरिस्टों के लिए वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। 1 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं।

इंटरनेशनल डेस्क.थाईलैंड सरकार ने अब भारतीयों के लिए थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री की घोषणा कर दी है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री स्रेता विसिन ने बीते मंगलवार को ऐलान कर प्रर्यटकों को जानकारी दी कि अब भारत और ताईवान के लोगों को देशभर वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी और ये प्रर्यटक 1 महीने तक यहां रुक सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर आज यानी 1 नवंबर से ही जारी कर दिया गया है।

20 फीसदी का योगदान देता है पर्यटन क्षेत्र

थाईलैंड सरकार ने अपने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ये ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान थाईलैंड की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था और अब तक भी पर्यटन उद्योग उस नुकसान से उबर नहीं पाया है। जानकारी के मुताबिक थाईलैंड की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र लगभग 20 फीसदी का योगदान देता है। स्रेता इसी इसी अगस्त में देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उनका कहना है कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और अर्थव्यवस्था को स्थिर करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।

WhatsApp Image 2023-11-01 at 1.48.42 PM.png
WhatsApp Image 2023-11-01 at 1.48.42 PM.png

थाईलैंड में है भगवान राम का मंदिर

थाईलैंड एक बौद्ध बहुल देश है। हालांकि थाईलैंड में हिंदू देवताओं की मूर्तियों और मंदिरों भी बहुत आम है। दोनों देशों के बीच साझी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का लंबा इतिहास है, यही वजह है कि थाई बौद्ध हिंदू आराध्यों का आदर करते हैं। थाइलैंड में एक अयोध्या नगरी भी है। इसे अयुत्थया के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान राम का मंदिर भी बनवाया गया है। रामायण यहां का राष्ट्रीय ग्रन्थ है l जिसे थाई भाषा में 'रामाकीन' कहते हैं l थाई भाषा में रामाकीन का अर्थ है राम की गौरव गाथा।

WhatsApp Image 2023-11-01 at 1.49.09 PM.png
WhatsApp Image 2023-11-01 at 1.49.09 PM.png

7 महीने के लिए वीजा फ्री एंट्री

थाईलैंड ने यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील दी है। भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में घूमने जा सकते हैं। थाई टूरिज्म के मुताबिक 1 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं।

Tags:
  • Visa free entry in Thailand
  • no visa required to go to Thailand
  • only 7 months offer
  • you will be able to travel without visa
  • Thailand trip
  • थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री
  • थाईलैंड जाने के लिए नहीं लगेगा वीजा
  • मात्र 7 महीने का ऑफर
  • बिना वीजा के कर पाएंगे यात्रा
  • थाईलैंड यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई