उदयपुर के राजघराने में विवाद थमा, विश्वराज ने किए धूणी के दर्शन

Sandeep Kumar | Nov 28, 2024, 24:05 IST
Share
Vishwaraj Singh Mewar
Vishwaraj Singh Mewar

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में उत्तराधिकार को लेकर तीन दिन से चला आ रहा विवाद आखिरकार थम गया है। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 40 साल बाद सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन किए। आइए जानते है कि पूर्व राजपरिवार के इस विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ।

राजस्थान के उदयपुर में पूर्व राजपरिवार के बीच तीन दिन से चल रहा विवाद आखिरकर आज यानी बुधवार 27 नवंबर थम गया है। विवाद थमने के बाद राजपरिवार के सदस्य Vishwaraj Singh Mewar ने सिटी पैलेस में जाकर धूणी के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 40 साल बाद धूणी के दर्शन किए हैं। वहीं इस पूरे मामले में राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा मैं शासन और प्रशासन का शुक्रिया करना चाहता हूं। हर एक व्यक्ति से लेकर सरकार के लोगों को कहना चाहता हूं कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा।

इधर खून से हुआ महाराणा प्रताप के वंशज का राजतिलक, उधर हुई पत्थरबाजी

सीएम के मैसेज से बनी बात

कलेक्टर अरविंद पोसवाल (Collector Arvind Poswal ) ने बताया CM Bhajanlal Sharma के मैसेज के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ को दर्शन करवाने का फैसला लिया गया है। कुर्क प्रॉपर्टी पर सिटी पैलेस के जवाब के बाद निर्णय होगा। इससे पहले Vishwaraj ने राजतिलक की रस्म के 48 घंटे बाद बुधवार सुबह मेवाड़ के शासक देवता एकलिंगजी के दर्शन किए। इसके बाद हुई शोक भंग की रस्म में उन्हें रंगीन पगड़ी पहनाई गई।

शासन और प्रशासन का शुक्रिया : लक्ष्यराज

राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा मैं शासन और प्रशासन का शुक्रिया करना चाहता हूं। हर एक व्यक्ति से लेकर सरकार के लोगों को कहना चाहता हूं कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा। अब पूरा शहर दोबारा शांतिपूर्ण माहौल में वापसी कर रहा है। लक्ष्यराज ने कहा पहले दिन से यही कह रहे हैं कि हजारों लोगों को लेकर दरवाजे पर खड़े हो जाओ और घुस जाओ। प्रशासन के लोगों ने बड़े ही संयम का काम किया। एक बात सभी को समझनी पड़ेगी कि बेवजह हिंसा के प्रशंसक हम नहीं हैं।

सिटी पैलेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इससे पहले बुधवार सुबह भी सिटी पैलेस के गेट बंद रहे। किसी भी विवाद से निपटने के लिए सिटी पैलेस के बाहर, समोर बाग के बाहर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। सिटी पैलेस के आसपास तो धारा-163 (पहले 144) लागू है। विश्वराज सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराज सिंह ने एक-दूसरे को सोमवार को हुई हिंसक झड़प के जिम्मेदार बताया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • विश्वराज सिंह मेवाड़
  • उदयपुर
  • Vishwaraj Singh Mewar
  • उदयपुर राजपरिवार
  • लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि