मध्य प्रदेश के विवेक सागर बने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान

Ravi Singh | Published:
Share
Vivek Sagar Vice Captain
Vivek Sagar Vice Captain

मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

मध्य प्रदेश के विवेक चीन में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ( Asian Champions Trophy ) के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। हरमनप्रीत सिंह ही टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

पेरिस ओलंपिक 2024 ( Paris Olympics 2024 ) में इंडियन पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। टीम में मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद की ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी।

एमपी सरकार ने दिया 1 करोड़ का इनाम

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर एक करोड़ रुपए का इनाम दिया था। साथ ही सीएम ने कहा था कि जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में सौगातों की बौछार | हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ी विवेक सागर को मिले 1 करोड़ रुपए

कृष्ण बहादुर पाठक बने गोलकीपर

पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृष्ण बहादुर पाठक को हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। भारत के अलावा टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब मुख्य गोलकीपर होंगे जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

विवेक सागर ने इंडियन हॉकी टीम को फिर दिलाया मेडल, मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम

इटारसी में जन्मे हैं विवेक

विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ( Indian Men's Hockey Team ) के एक प्रमुख मिडफील्डर हैं। उनका जन्म 25 फरवरी 2000 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी (चांदौन गांव) में हुआ। विवेक ने बहुत ही कम उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया और जल्दी ही अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

ये खबर भी पढ़ें...

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, दूसरे ओलंपिक में जीता सिल्वर

साल 2018 में किया डेब्यू

विवेक सागर ने 2018 में सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय सीनियर हॉकी टीम में अपना डेब्यू किया और तबसे वे टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। विवेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा होना भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें...

पेरिस पैरालंपिक 2024 का हुआ शानदार आगाज, देखें तस्वीरें

आक्रामक खेल शैली के साथ बचाते हैं गोल

विवेक अपनी आक्रामक खेल शैली और मैदान पर उनकी रणनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं। वे टीम के लिए गेम बनाने और विरोधी टीम की आक्रमण योजनाओं को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विवेक सागर की प्रमुख उपलब्धियां

1. पेरिस ओलंपिक 2024 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीतना।
2. टोक्यो ओलंपिक 2021 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीतना।
3. FIH हॉकी प्रो लीग 2020-21 : भारतीय टीम ने इस लीग में तीसरा स्थान हासिल किया।
4. सुल्तान अजलान शाह कप 2018: इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था, जिसमें विवेक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
5. FIH जूनियर हॉकी विश्व कप 2016: विवेक इस टीम का हिस्सा थे, जिसने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
6. विवेक के योगदान को देखते हुए, उन्हें खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
7. विवेक सागर को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के कारण पुलिस विभाग में भी नौकरी मिली है। वें एमपी पुलिस बल में Deputy Superintendent of Police (DSP) के पद पर हैं।

Tags:
  • हॉकी इंडिया
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • hocky player vivek sagar
  • vivek sagar
  • विवेक सागर
  • इंडियन पुरुष हॉकी टीम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर