वाघ बकरी ग्रुप के निदेशक पराग देसाई की इलाज के दौरान मौत, आवारा कुत्ते के हमले में हो गए थे घायल

Chandresh Sharma | Oct 23, 2023, 24:00 IST
Share
वाघ बकरी ग्रुप के निदेशक पराग देसाई की इलाज के दौरान मौत, आवारा कुत्ते के हमले में हो गए थे घायल
वाघ बकरी ग्रुप के निदेशक पराग देसाई की इलाज के दौरान मौत, आवारा कुत्ते के हमले में हो गए थे घायल

गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वे महज 49 वर्ष के थे।

AHMEDABAD. गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वे महज 49 वर्ष के थे। गुजरात टी प्रोसेसर्स कंपनी अपने प्रतिष्ठित ब्रांड वाघ बकरी चाय के लिए देशभर में फेमस है। बता दें कि कंपनी के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई 15 अक्टूबर को उस दौरान घायल हो गए थे जब वे अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान आवारा कुत्ते के हमले से बचते वक्त फिसलकर गिर पड़े थे।

सिर पर आई थी गंभीर चोट

आवारा कुत्ते के इस हमले के चलते देसाई के सिर में गंभीर चोट आई थी, उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो ब्रेन हेमरेज होना सामने आया था। हालत बिगड़ने पर पराग को हेबतपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों की मानें तो गंभीर स्थिति में तत्काल उनकी सर्जरी की गई थी और वे 7 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रविवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

चौथी पीढ़ी के थे उद्यमी

बता दें कि पराग देसाई ने न्यूयॉक से एमबीए किया था और वे प्रीमियम चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे। समूह के बिजनेस को ऊंचाईयों तक ले जाने में पराग ने अहम भूमिका निभाई थी। पराग को ट्रेवलिंग का शौक था इसके अलावा वाइल्ड लाइफ में उनकी गहरी दिलचस्पी थी, लेकिन एक आवारा कुत्ते के हमले में उनकी आकस्मिक मौत हो गई। पराग की मौत से उनके परिजन ही नहीं बल्कि कंपनी स्टाफ भी शोकाकुल है।

Tags:
  • Wagh Bakri Group
  • Group Director Parag Desai died
  • was injured in stray dog attack
  • वाघ बकरी ग्रुप
  • समूह के निदेशक पराग देसाई की मौत
  • आवारा कुत्ते के हमले में हुए थे घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज